PM Modi's gift to Gujarat : अहमदाबाद, गांधीनगर और मेहसाणा में 5477 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ
India News Live,Digital Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 अगस्त 2025 को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे अहमदाबाद, गांधीनगर और मेहसाणा में कुल 5477 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
सरकारी प्रवक्ता और मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि इन परियोजनाओं में रेलवे, शहरी विकास, ऊर्जा व पेट्रोकेमिकल्स, सड़क एवं भवन और राजस्व विभाग से जुड़े काम शामिल हैं। गुजरात सरकार ने साल 2025 को “शहरी विकास वर्ष” घोषित किया है, और इन योजनाओं से लोगों की सुविधा और खुशहाली में वृद्धि होगी।
अहमदाबाद को सबसे बड़ी सौगात
अहमदाबाद में पीएम मोदी 3125 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसमें 2209 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 916 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है।
बिजली वितरण प्रणाली का उन्नयन
रामापीरा हिल्स में स्लम पुनर्विकास
वर्षा जल निकासी प्रणाली का निर्माण
असरवा रेलवे ओवरब्रिज का पुनर्निर्माण
मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्ट्रीट फर्नीचर और अन्य शहरी ढांचे का विकास
साथ ही अहमदाबाद में स्टाम्प एवं पंजीकरण भवन की आधारशिला रखी जाएगी और 1,624 करोड़ की लागत से छह लेन वाली मुख्य सड़क परियोजना शुरू होगी।
गांधीनगर में विकास योजनाएं
गांधीनगर के लिए पीएम मोदी 555 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें बिजली वितरण, जलापूर्ति, सीवरेज व जल निकासी ढांचा, राज्य स्तरीय डेटा सेंटर और मेट्रो रेल के समानांतर सड़क का निर्माण प्रमुख हैं।
मेहसाणा में रेलवे का बड़ा तोहफा
मेहसाणा को पीएम मोदी 1796 करोड़ रुपये की योजनाएं समर्पित करेंगे। इसमें 1400 करोड़ से अधिक की रेलवे परियोजनाएं शामिल हैं:
मेहसाणा-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण
कलोल-कडी-कटोसन रोड लाइन का आमान परिवर्तन
बेचाराजी-रानुनज लाइन का आमान परिवर्तन
ये परियोजनाएं उत्तर गुजरात के मेहसाणा, पाटन और बनासकांठा जिलों की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगी।