June 18 2026 10:07 am

G-7 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भेजा न्योता

Post

India News Live, Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में कनाडा के कनानैस्किस शहर में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के लिए उन्हें सीधे तौर पर कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने फोन करके आमंत्रित किया है।

पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस बातचीत की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि उन्हें कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी से फोन पर बात करके खुशी हुई। पीएम मोदी ने हाल ही में चुनाव जीतने पर कार्नी को बधाई दी और जी-7 सम्मेलन में आमंत्रित किए जाने के लिए धन्यवाद जताया।

यह शिखर सम्मेलन वैश्विक नेताओं के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर संवाद के लिए अहम मंच माना जाता है। कनाडा में हो रहे इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी दोनों देशों के बीच रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने का संकेत भी हो सकती है।

गौरतलब है कि जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व में भारत-कनाडा संबंधों में खटास आ गई थी, खासकर खालिस्तानी गतिविधियों और अन्य राजनीतिक मसलों को लेकर। लेकिन अब नई सरकार के साथ यह उम्मीद की जा रही है कि रिश्तों में नया अध्याय शुरू होगा।