चीनी सोशल मीडिया पर छाए पीएम मोदी, तस्वीरें बनीं चर्चा का विषय
- by Priyanka Tiwari
- 2025-09-02 16:30:00
India News Live,Digital Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा इस बार केवल कूटनीति तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने वहां भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी चीन के तियानजिन पहुँचे, जहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अहम मुलाकात की। इन मुलाकातों की तस्वीरें देखते ही देखते पूरी दुनिया में वायरल हो गईं।
यात्रा के बाद पीएम मोदी का नाम चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो और सर्च इंजन बायडू पर शीर्ष ट्रेंड में पहुंच गया। यहां तक कि ट्विटर पर भी वे खूब चर्चा में रहे।
चीनी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की चर्चा
पुतिन की कार में बैठने की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही पीएम मोदी चीन में सबसे ज्यादा चर्चित नेता बन गए। वीबो पर लोग सिर्फ मोदी-पुतिन की मुलाकात और उनकी कार में बैठने की तस्वीरों पर चर्चा कर रहे हैं।
बायडू सर्च इंजन पर भी पीएम मोदी और पुतिन का गले मिलते और हाथ में हाथ डालकर बात करते हुए वीडियो और तस्वीरें सबसे ज्यादा खोजे गए विषय बने।
पुतिन की प्रेसिडेंशियल कार में मोदी
प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन सम्मेलन स्थल के लिए एक ही कार में रवाना हुए। यह कार पुतिन की विशेष प्रेसिडेंशियल ऑरस कार थी, जिस पर चीनी राजनयिक नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसके अलावा, मोदी पुतिन के साथ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की विशेष कार में भी बैठे, जो इस यात्रा की अहमियत को और बढ़ा देता है।