Peace initiative between Israel and Hamas : ट्रंप की यात्रा का बड़ा असर
India News Live,Digital Desk : इजरायल और हमास के बीच बंधकों की अदला-बदली जारी है। हाल ही में हमास ने सात इजरायली बंधकों को रिहा किया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल की यात्रा पर पहुंचे हैं। उनका स्वागत इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने तेल अवीव के बेनगुरियन एयरपोर्ट पर किया।
तेल अवीव में भव्य स्वागत
अमेरिकी राष्ट्रपति का रेड कारपेट पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग और उनकी पत्नी मिशेल हर्जोग, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू मौजूद थे। एयर फोर्स वन के स्वागत के दौरान हवाई अड्डे के नियंत्रण टॉवर से ट्रंप को उनकी मित्रता और दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों के लिए धन्यवाद संदेश भी दिया गया। संदेश में कहा गया, “राष्ट्रपति महोदय, इजरायल में आपका स्वागत है। आपकी यह यात्रा लोगों के लिए गहरा महत्व रखती है। ईश्वर अमेरिका और इजरायल का भला करे।”
ट्रंप को इजरायल का सर्वोच्च सम्मान
इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के कार्यालय ने बताया कि ट्रंप को इजरायल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाएगा। इस यात्रा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति मिस्र के लिए रवाना होंगे, जहां वह अन्य देशों के नेताओं के साथ गाजा में शांति स्थापित करने पर चर्चा करेंगे।
बंधकों के परिवारों से मुलाकात
रैपिड रिस्पांस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप अब येरुशलम के लिए रवाना हो गए हैं। लगभग 40 मिनट की ड्राइव के बाद वह बंधकों के परिवारों से मुलाकात करेंगे और नेसेट के विशेष सत्र में भाषण देंगे।
सात बंधकों की रिहाई
इजरायल की सेना ने पुष्टि की है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए सात लोगों को रेड क्रॉस के माध्यम से सुरक्षित रूप से इजरायल क्षेत्र में पहुँचाया गया है। यह रिहाई इजरायल और हमास के बीच पिछले दो साल से जारी संघर्ष में बड़ी सफलता मानी जा रही है।
इजरायल-हमास शांति पहल
यह रिहाई मिस्र, कतर और अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम और विनिमय समझौते के बाद संभव हुई है। रिहा किए गए बंधकों में गली और ज़िव बर्मन, मतन एंग्रस्ट, अलोन ओहेल, ओमरी मीरान, एतान मोर और गाय गिल्बोआ-दलाल शामिल हैं।