BREAKING:
September 08 2026 10:35 am

Patanjali's Swadeshi Model भारतीय अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भरता की राह पर ले जाता आंदोलन

Post

India News Live,Digital Desk : भारत के बदलते आर्थिक परिदृश्य में पतंजलि आयुर्वेद सिर्फ एक व्यापारिक ब्रांड नहीं, बल्कि एक स्वदेशी आंदोलन बनकर उभरा है। कंपनी का दावा है कि उसने न केवल व्यापारिक ऊंचाइयों को छुआ है, बल्कि देश में आत्मनिर्भरता, ग्रामीण विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को भी नई दिशा दी है।

पतंजलि ने बताया कि उन्होंने अपने सफर की शुरुआत दंत कांति, केश कांति और घी जैसे पारंपरिक आयुर्वेदिक उत्पादों से की, जो अपनी प्राकृतिक गुणवत्ता और किफायती दामों के कारण तेजी से लोकप्रिय हुए। इन उत्पादों ने न केवल उपभोक्ताओं को विदेशी विकल्पों की जगह देसी विकल्प दिए, बल्कि बाजार में बड़ी विदेशी कंपनियों को भी आयुर्वेद अपनाने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीण भारत से गहराई से जुड़ा है पतंजलि का मॉडल

कंपनी का कहना है कि उनका स्वदेशी आंदोलन केवल उत्पाद बेचने तक सीमित नहीं है। स्थानीय किसानों से कच्चा माल खरीदकर पतंजलि ने ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। इसके कारखानों, वितरण नेटवर्क और स्टोर्स ने हज़ारों लोगों को रोज़गार दिया है और अनेक राज्यों में स्थापित विनिर्माण इकाइयों के ज़रिए स्थानीय औद्योगिक विकास को गति दी गई है।

स्वास्थ्य, शिक्षा और विज्ञान का संगम

पतंजलि ने केवल आयुर्वेद तक ही अपनी भूमिका सीमित नहीं रखी। योगपीठ, विश्वविद्यालय और गुरुकुल जैसी संस्थाओं के माध्यम से वह शिक्षा क्षेत्र में भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक विज्ञान से जोड़ने का प्रयास कर रही है। आयुर्वेदिक अस्पतालों और अनुसंधान केंद्रों के ज़रिए आयुर्वेद और एलोपैथी के बीच सामंजस्य स्थापित किया जा रहा है।

आर्थिक आत्मनिर्भरता और निवेशकों का भरोसा

कंपनी का दावा है कि उसने एफएमसीजी, कपड़ा, डेयरी और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में देसी विकल्प उपलब्ध कराकर देश की विदेशी ब्रांडों पर निर्भरता कम की है। हाल ही में पतंजलि फूड्स के शेयरों में 8.4% की वृद्धि और बोनस शेयरों की योजना इस बात का संकेत है कि निवेशकों का भरोसा भी तेजी से बढ़ा है।

'मेक इन इंडिया' को दे रहा है मजबूती

पतंजलि का यह आंदोलन भारत सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। कंपनी का मानना है कि उनके उत्पाद गुणवत्ता, किफायत और सुलभता के आधार पर हर वर्ग के लिए उपयुक्त हैं, और भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं।