परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले हैं माता-पिता, इंस्टा पोस्ट से दी खुशखबरी
- by Priyanka Tiwari
- 2025-08-27 14:19:00
India News Live,Digital Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति व आप नेता राघव चड्ढा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस कपल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक प्यारी-सी पोस्ट शेयर करके यह खुशखबरी दी।
पोस्ट में एक खूबसूरत तस्वीर थी, जिसमें नन्हे पैरों की छाप दिखाई दे रही है। उस पर लिखा था – 1+1=3। कैप्शन में दोनों ने लिखा, “हमारी छोटी सी दुनिया, जल्द आ रही है।” इस तरह दोनों ने अपने फैंस और दोस्तों को यह बड़ी खुशखबरी दी।
सितारों ने दी बधाई
जैसे ही पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। हुमा कुरैशी ने लिखा, “बधाई हो।” भूमि पेडनेकर ने दिल वाले इमोजी भेजे, वहीं सोनम कपूर ने कमेंट किया – “बधाई हो जानू।”
प्रियंका चोपड़ा और कियारा आडवाणी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। फैंस ने भी इस कपल को पैरेंट्स बनने की ढेरों एडवांस बधाइयां भेजीं।
शादी की झलक
याद दिला दें कि परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में शादी की थी। यह शादी बेहद खास रही थी, जिसमें बॉलीवुड और पॉलिटिक्स दोनों ही दुनिया से कई नामी मेहमान शामिल हुए थे। हाल ही में राघव चड्ढा ने एक शो के दौरान मज़ाक-मज़ाक में प्रेग्नेंसी का इशारा भी किया था।
परिणीति का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो परिणीति जल्द ही नेटफ्लिक्स पर अपनी पहली वेब सीरीज़ के साथ ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर होगी, जिसे सिद्धार्थ पी मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं और रेंसिल डिसिल्वा डायरेक्ट कर रहे हैं। इस सीरीज़ में परिणीति के साथ सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, अनूप सोनी, जेनिफर विंगेट और कई नामी कलाकार नज़र आएंगे।