BREAKING:
July 19 2026 05:35 am

यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग, इलाके में मची दहशत, पुलिस जांच जारी

Post

India News Live,Digital Desk : गुरुग्राम की साइबर सिटी में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सहम गए। घटना 17 अगस्त 2025 की सुबह लगभग साढ़े पाँच बजे की है, जब बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने सेक्टर 57 स्थित उनके घर को निशाना बनाया। चश्मदीदों के अनुसार, बदमाशों ने करीब दो दर्जन गोलियाँ चलाईं, जिनमें से कई गोलियाँ घर के बेसमेंट और पहली मंजिल की दीवारों में जा लगीं।

हमले के समय एल्विश यादव खुद घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य अंदर थे। सौभाग्य से किसी को भी चोट नहीं पहुँची। गोलीबारी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुँचकर पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल जांच जारी है और बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।

इस वारदात को हरियाणवी गायक राहुल फाजिलपुरिया से भी जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि वह एल्विश यादव के करीबी माने जाते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने राहुल फाजिलपुरिया पर भी गोलीबारी की घटना हुई थी।