पैकेज्ड दूध हुआ सस्ता, आम आदमी की जेब को मिलेगी राहत

Post

India News Live,Digital Desk : देश के लाखों उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। जीएसटी परिषद के हालिया फैसले के अनुसार, पैकेज्ड दूध पर लगने वाला 5% जीएसटी अब हटा दिया गया है। यह नियम 22 सितंबर, 2025 से लागू होगा। इसके परिणामस्वरूप, अमूल और मदर डेयरी जैसे बड़े ब्रांड का दूध उपभोक्ताओं के लिए सस्ता हो जाएगा। अनुमान के मुताबिक, इस फैसले से प्रति लीटर दूध पर सीधे तौर पर ₹3 से ₹4 का फायदा होगा, जिससे आम आदमी के घरेलू बजट को बड़ी राहत मिलेगी।

महंगाई के इस दौर में आम आदमी के लिए बड़ी राहत की बात है कि ज़रूरी चीज़ें सस्ती हो रही हैं। केंद्र सरकार के इस फैसले से दूध जैसी रोज़मर्रा की ज़रूरतों की चीज़ों के दाम कम होंगे, जिसका सीधा असर लाखों परिवारों पर पड़ेगा।

दूध की कीमतें क्यों गिरेंगी ?

अभी तक पैकेज्ड दूध पर 5% जीएसटी लगता था, जो दूध की कुल कीमत का एक हिस्सा होता था। अब इस टैक्स को पूरी तरह से हटा दिया गया है। सरकार का मुख्य उद्देश्य महंगाई पर नियंत्रण और दूध को और सुलभ बनाना है। टैक्स हटते ही कंपनियों को इसका लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचाना होगा, जिससे दूध की अंतिम बिक्री कीमत कम हो जाएगी।

वर्तमान और नई कीमत के बीच अंतर

यहां अमूल और मदर डेयरी जैसे प्रमुख ब्रांडों की वर्तमान कीमतों की तुलना की गई है, जो अगले महीने से इस नियम के लागू होने के बाद कीमतों में अंतर दर्शाती है:

वर्तमान मूल्य:

  • अमूल गोल्ड (फुल क्रीम): ₹69 प्रति लीटर
  • अमूल फ्रेश (टोंड दूध): ₹57 प्रति लीटर
  • अमूल चाय स्पेशल: ₹63 प्रति लीटर
  • भैंस का दूध: ₹70-75 प्रति लीटर
  • गाय का दूध: ₹58-60 प्रति लीटर

जीएसटी छूट के बाद अनुमानित कीमत :

अमूल और मदर डेयरी के दूध पर ₹3 से ₹4 की बचत होगी, जिनकी नई अनुमानित कीमतें इस प्रकार हैं:

  • अमूल गोल्ड (फुल क्रीम): ₹65-66 प्रति लीटर
  • अमूल फ्रेश (टोंड दूध): ₹54-55 प्रति लीटर
  • अमूल चाय स्पेशल: ₹59-60 प्रति लीटर
  • भैंस का दूध: ₹71-72 प्रति लीटर
  • गाय का दूध: ₹55-57 प्रति लीटर
  • मदर डेयरी फुल क्रीम: ₹65-66 प्रति लीटर
  • मदर डेयरी टोंड दूध: 55-56 रुपये प्रति लीटर
  • मदर डेयरी भैंस का दूध: ₹71 प्रति लीटर
  • मदर डेयरी गाय का दूध: ₹56-57 प्रति लीटर

सरकार का यह फैसला 22 सितंबर, 2025 से लागू होगा। इसके बाद अमूल और मदर डेयरी समेत सभी पैकेज्ड दूध उत्पाद नई, कम कीमतों पर उपलब्ध होंगे, जिसका हर घर के मासिक बजट पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा ।