BREAKING:
August 02 2026 09:23 pm

16 जुलाई को SBI की ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी ठप ATM, UPI और NEFT भी कुछ समय के लिए बंद

Post

India News Live,Digital Desk : देश के करोड़ों आम बैंक ग्राहकों के लिए इस समय बड़ी खबर आ रही है। इस महीने की 16 तारीख को आप एटीएम से कैश नहीं निकाल पाएंगे और न ही UPI के ज़रिए कोई लेन-देन कर पाएंगे। इतना ही नहीं, 16 जुलाई को आप IMPS, NEFT और RTGS के ज़रिए ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर भी नहीं कर पाएंगे। जी हाँ, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक - SBI (भारतीय स्टेट बैंक) ने अपने ग्राहकों के लिए एक ज़रूरी जानकारी का ऐलान किया है। भारतीय स्टेट बैंक ने 14 जुलाई, सोमवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ये सारी जानकारी साझा की है।

एसबीआई की ऑनलाइन बैंकिंग सेवा पूरी तरह बंद रहेगी

भारतीय स्टेट बैंक ने बताया कि बैंक की यूपीआई, एटीएम, योनो, आईएमपीएस, आरआईएनबी (रिटेल इंटरनेट बैंकिंग), एनईएफटी और आरटीजीएस सेवाएं बुधवार, 16 जुलाई को सुबह 01:05 बजे से 02:10 बजे तक, यानी कुल 1 घंटे 5 मिनट के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। स्टेट बैंक ने बताया कि ये सभी सेवाएं सुबह 02:10 बजे के बाद फिर से शुरू होंगी और पहले की तरह सामान्य रूप से काम करेंगी। भारतीय स्टेट बैंक ने बताया कि 16 जुलाई को सुबह 01:05 बजे से 02:10 बजे तक मेंटेनेंस का काम होना है, जिसके चलते ये सभी सेवाएं बंद रहेंगी।

एसबीआई ग्राहक यूपीआई लाइट का उपयोग कर सकते हैं

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने कहा कि मेंटेनेंस का काम पहले से तय था। बैंक ने कहा है कि सेवाएँ डाउन रहने के दौरान यूपीआई की जगह यूपीआई लाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही बैंक ने अपने ग्राहकों से इस असुविधा के लिए माफ़ी भी मांगी है। अब सभी बैंक अपने ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करते हैं और उन्हें समय-समय पर अपने ऑनलाइन बैंकिंग सिस्टम को अपडेट करना होता है। सिस्टम के मेंटेनेंस और अपडेट के दौरान कुछ समय के लिए सेवाएँ डाउन रहती हैं।