अब WhatsApp स्टेटस होंगे और भी कूल! फोटो को स्टिकर में बदलें, म्यूजिक जोड़ें और बनाएं अपना स्टाइलिश स्टोरी लेआउट

Post

India News Live,Digital Desk : WhatsApp अपने स्टेटस फीचर को और ज्यादा मजेदार और क्रिएटिव बनाने की तैयारी में है। आने वाले दिनों में यूजर्स अपने स्टेटस में म्यूजिक जोड़ सकेंगे, फोटोज को स्टिकर में बदल सकेंगे और खुद का कोलाज बना सकेंगे – वो भी कस्टम लेआउट्स के साथ।

इस नए अपडेट के बाद, WhatsApp स्टेटस सिर्फ एक फोटो या टेक्स्ट तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आप अपनी भावनाएं, स्टाइल और स्टोरीज को ज्यादा बेहतर और पर्सनल तरीके से शेयर कर पाएंगे। ये फीचर्स Meta की दूसरी ऐप Instagram से इंस्पायर्ड हैं, जहां स्टोरीज को क्रिएटिव बनाने के कई ऑप्शन मिलते हैं।

अब चलिए एक-एक कर जान लेते हैं कि ये नए फीचर्स क्या हैं:

 नया स्टेटस लेआउट:
यूजर्स अब 6 तस्वीरों तक का कोलाज बना सकेंगे। आप इन फोटोज को WhatsApp के इनबिल्ट एडिटिंग टूल्स से अरेंज कर सकते हैं। इसका मतलब अब आप अपने स्टेटस के जरिए एक स्टोरी भी सुना सकते हैं।

 म्यूजिक स्टिकर फीचर:
अब WhatsApp यूजर अपने मनपसंद गानों को स्टेटस में जोड़ सकेंगे। आप चाहें तो गाने को स्टैंडअलोन स्टेटस के तौर पर डालें या किसी फोटो या वीडियो पर म्यूजिक स्टिकर के रूप में एम्बेड करें।

फोटो से बनाएं स्टिकर:
इस फीचर के जरिए आप किसी भी फोटो को स्टिकर में बदल सकते हैं। इन्हें आप रीशेप और रिसाइज़ भी कर सकते हैं ताकि स्टेटस और ज्यादा मजेदार लगे।

Add Yours फीचर:
यह एक इंटरैक्टिव स्टिकर है जिसमें आप एक सवाल या प्रॉम्प्ट डाल सकते हैं और आपके दोस्त उस पर अपना जवाब देकर स्टेटस में शामिल हो सकते हैं। यह फीचर बातचीत को और दिलचस्प बना देगा।

WhatsApp का स्टेटस फीचर पहले ही काफी पॉपुलर है, क्योंकि ये 24 घंटे में खुद-ब-खुद गायब हो जाता है और सिर्फ आपके कॉन्टैक्ट्स को ही दिखता है। अब नए फीचर्स के साथ यह और ज्यादा पर्सनल, सिक्योर और एक्सप्रेसिव बन जाएगा।