अब कंप्यूटर पर भी चलेगा सैमसंग का 'जादुई' ब्राउजर, आए ऐसे धांसू AI फीचर्स कि भूल जाएंगे Google Chrome
India News Live,Digital Desk : दिग्गज दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग (Samsung) ने तकनीकी दुनिया में एक बड़ा धमाका करते हुए विंडोज पीसी (Windows PC) के लिए अपना आधिकारिक 'सैमसंग ब्राउजर' लॉन्च कर दिया है। अभी तक यह ब्राउजर केवल सैमसंग के स्मार्टफोन्स तक ही सीमित था, लेकिन अब कंप्यूटर यूजर्स भी इसका आनंद ले पाएंगे। कंपनी ने इसे साधारण ब्राउजर नहीं, बल्कि 'एजेंटिक एआई' (Agentic AI) शक्तियों से लैस एक स्मार्ट टूल के रूप में पेश किया है, जो आपके वेब ब्राउजिंग के अनुभव को पूरी तरह से बदलने का दम रखता है।
मोबाइल से पीसी तक: जहां छोड़ा वहीं से शुरू करें ब्राउजिंग
सैमसंग ने इस ब्राउजर को विंडोज 11 और विंडोज 10 (वर्जन 1809 और उससे ऊपर) के लिए उपलब्ध कराया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपके मोबाइल और पीसी के बीच के अंतर को खत्म कर देता है। अगर आप अपने सैमसंग फोन पर कोई आर्टिकल पढ़ रहे हैं या शॉपिंग कर रहे हैं, तो पीसी पर ब्राउजर खोलते ही आप वहीं से अपनी ब्राउजिंग जारी रख सकते हैं। इसमें आपके खुले हुए टैब, बुकमार्क और ब्राउजिंग हिस्ट्री रियल-टाइम में सिंक (Sync) हो जाते हैं।
'एजेंटिक एआई' का जादू: Perplexity के साथ मिलाया हाथ
इस ब्राउजर की सबसे बड़ी शक्ति इसमें इन-बिल्ट एआई असिस्टेंट है, जिसे दिग्गज एआई कंपनी Perplexity के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह 'मल्टी-टैब कॉन्टेक्स्ट अवेयरनेस' फीचर के साथ आता है।
स्मार्ट तुलना: यह एक साथ कई टैब में मौजूद जानकारी की तुलना कर सकता है और अलग-अलग वेबसाइटों से डेटा जुटाकर आपको एक ही जगह दिखा सकता है।
वीडियो सर्च: यह एआई इतना एडवांस है कि वीडियो के अंदर भी किसी खास पल या जानकारी को ढूंढ सकता है।
ट्रैवल प्लानर: आप ब्राउजर से सीधे किसी वेबपेज के आधार पर अपना पूरा ट्रैवल प्लान बनाने के लिए कह सकते हैं।
नैचुरल लैंग्वेज सर्च: अब आपको पुरानी हिस्ट्री ढूंढने के लिए तारीख या कीवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं है, आप बस बोलकर या लिखकर अपनी पुरानी ब्राउजिंग डिटेल मांग सकते हैं।
सैमसंग पास (Samsung Pass) से मिलेगी बेजोड़ सुरक्षा
सुरक्षा के लिहाज से भी यह ब्राउजर बेहद खास है। यह सीधे 'सैमसंग पास' के साथ इंटीग्रेट होता है। इसका मतलब है कि आपके सभी पासवर्ड और लॉगिन क्रेडेंशियल पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। पीसी पर किसी भी वेबसाइट पर लॉगिन करते समय यह आपकी जानकारी को अपने-आप (Auto-fill) भर देगा, जिससे आपको बार-बार पासवर्ड टाइप करने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। फिलहाल ये एआई फीचर्स अमेरिका और दक्षिण कोरिया में शुरू किए गए हैं, जिन्हें जल्द ही भारत सहित अन्य देशों में रोलआउट किया जाएगा।