BREAKING:
August 08 2026 07:04 pm

अब ज़मीन और फ्लैट होंगे महंगे: जिले में सर्किल रेट अगस्त से होंगे लागू, 40% तक बढ़ोतरी संभव

Post

India News Live,Digital Desk : जनपद में तीन साल बाद सर्किल रेट में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिलाधिकारी ने सर्किल रेट बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अगस्त के पहले सप्ताह से नई दरें लागू कर दी जाएंगी। इसी कड़ी में शुक्रवार को सभी एसडीएम, तहसीलदार और उप निबंधकों के साथ जिला स्तरीय अहम बैठक बुलाई गई है।

कहां कितना बढ़ेगा सर्किल रेट?

सिविल लाइंस क्षेत्र के अलग-अलग मार्गों पर सर्किल रेट में 35 से 40 प्रतिशत तक इजाफा प्रस्तावित है। फिलहाल यहां रेट 60 से 70 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है, लेकिन नई दरें इससे काफी ऊपर जा सकती हैं। महात्मा गांधी मार्ग, ड्रमंड रोड, एसपी रोड और थार्नहिल रोड भी इस बदलाव से प्रभावित होंगे।

जार्ज टाउन, टैगोर टाउन, अशोक नगर भी लपेटे में

अशोक नगर: 55-60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर

जार्ज टाउन और टैगोर टाउन: 50-55 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर
इन क्षेत्रों में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव है।

शहर के अन्य हिस्सों में भी असर

कर्नलगंज, मम्फोर्डगंज जैसे क्षेत्रों में भी दरें मार्गों के आधार पर बढ़ेंगी। वहीं शहर के अन्य इलाकों में 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

तहसीलों में कितना असर होगा?

बारा, करछना (नैनी), फाफामऊ, झूंसी: 20-25% की संभावित बढ़ोतरी

सिरसा, भारतगंज, लालगोपालगंज, शंकरगढ़: लगभग 20% तक वृद्धि

ग्रामीण क्षेत्र: 5-15% तक सर्किल रेट में इजाफा हो सकता है।

बढ़ोतरी का आधार क्या है?

एआईजी स्टांप राकेश चंद्र के अनुसार, वर्तमान में सिविल लाइंस में टू-बीएचके फ्लैट की बाजार कीमत 1.25 करोड़ रुपये तक है, जबकि सर्किल रेट के हिसाब से यह महज़ 56 से 70 लाख होनी चाहिए। इस अंतर को देखते हुए रेट को यथार्थ के करीब लाने के लिए प्रस्ताव लाया गया है।

प्लाट और फ्लैट होंगे महंगे, बढ़ेगा सरकार का राजस्व

सर्किल रेट बढ़ने से जहां प्रॉपर्टी महंगी होगी, वहीं सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज, नगर निगम शुल्क जैसे तमाम स्रोतों से जिले में होने वाली आय में इजाफा होगा।