अक्षय खन्ना ही नहीं, उनके बड़े भाई भी हैं मल्टीटैलेंटेड स्टार, आमिर खान के साथ कर चुके हैं डेब्यू
India News Live,Digital Desk : 2025 में फिल्म धुरंधर से अक्षय खन्ना ने जबरदस्त वापसी की है। उनकी दमदार एक्टिंग, संवाद अदायगी और स्क्रीन प्रेजेंस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अक्षय खन्ना के बड़े भाई राहुल खन्ना भी किसी टैलेंट से कम नहीं हैं। न सिर्फ उन्होंने बॉलीवुड में आमिर खान के साथ डेब्यू किया, बल्कि हॉलीवुड और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी अपनी पहचान बनाई है।
फिल्मी परिवार से आते हैं अक्षय और राहुल खन्ना
अक्षय खन्ना दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे हैं। विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजली खन्ना से उन्हें दो बेटे—अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना—हुए। वहीं दूसरी पत्नी कविता खन्ना से उनकी दो बेटियां साक्षी खन्ना और श्रद्धा खन्ना हैं। इस तरह खन्ना परिवार का गहरा नाता सिनेमा और कला की दुनिया से रहा है।
राहुल खन्ना: जो पर्दे से ज्यादा स्टाइल और क्लास के लिए जाने गए
राहुल खन्ना का जन्म 20 जून 1972 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1994 में MTV Asia में VJ के तौर पर की। उनकी पर्सनैलिटी और इंग्लिश फ्लुएंसी ने उन्हें यूथ आइकन बना दिया।
India News Live,Digital Desk :
1999 में राहुल खन्ना ने दीप मेहता की चर्चित फिल्म ‘1947 अर्थ’ से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें आमिर खान भी नजर आए थे। इस फिल्म के लिए राहुल को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू मेल अवॉर्ड मिला।
इसके बाद उन्होंने एलान, रकीब, और वेक अप सिड जैसी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं। वेक अप सिड में रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा के साथ उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया।
हॉलीवुड और इंटरनेशनल मंच पर भी छाप
राहुल खन्ना सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने हॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। इसके अलावा वे कई बड़े इवेंट्स और अवॉर्ड शोज़ के होस्ट भी रह चुके हैं।
उन्होंने IIFA अवॉर्ड्स, मिस इंडिया पेजेंट, स्क्रीन अवॉर्ड्स, GQ मेन ऑफ द ईयर, मुंबई फैशन वीक, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों की मेज़बानी की है।
राहुल खन्ना को अक्सर बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश और सुलझे हुए सेलेब्रिटीज़ में गिना जाता है, जिन्होंने ग्लैमर के साथ क्लास को भी बखूबी निभाया।