June 18 2026 11:02 am

2 अगस्त को नहीं लगेगा कोई सूर्य ग्रहण, सोशल मीडिया पर फैल रहा है फर्जी मैसेज

Post

India News Live,Digital Desk : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि 2 अगस्त 2025 को दिन में 6 मिनट तक पूरी दुनिया अंधेरे में डूब जाएगी क्योंकि उस दिन “इस सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण” लगने वाला है। इस मैसेज को पढ़ने के बाद कई लोग भ्रमित हो गए हैं और इसके असर को लेकर चिंतित भी हैं।

लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। 2 अगस्त 2025 को न तो कोई सूर्य ग्रहण लगने वाला है और न ही दिन में अंधेरा होने की कोई संभावना है।

क्या कहती हैं वैज्ञानिक और खगोलशास्त्र से जुड़ी जानकारियां?

खगोलविदों के मुताबिक, 2 अगस्त 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं होगा। असल में, जिस सूर्य ग्रहण का जिक्र इस वायरल मैसेज में किया जा रहा है, वह 2 अगस्त 2027 को लगने वाला है। ग्रहण हमेशा अमावस्या को ही लगता है, लेकिन इस साल 2 अगस्त को अमावस्या नहीं है, इसलिए यह दावा पूरी तरह गलत है।

2025 में कब हैं सूर्य और चंद्र ग्रहण?

21 सितंबर 2025 को इस साल का अगला सूर्य ग्रहण होगा। उस दिन आसो मास की अमावस्या है और इसी दिन पितृ पक्ष का समापन होगा।

इसके पहले 7 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण लगेगा, जो पितृ पक्ष की शुरुआत के दिन होगा।

साल के शुरुआत में 29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण लग चुका है, जो भारत में देखा गया था। लेकिन 21 सितंबर को जो ग्रहण लगेगा, वह भारत में दिखाई नहीं देगा।

ज्योतिष की नजर से क्या है स्थिति?

ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में होते हैं, राहु-केतु पास में होते हैं और अमावस्या का दिन होता है। लेकिन 2 अगस्त 2025 को ऐसी कोई खगोलीय स्थिति नहीं बन रही है।

उस दिन सूर्य कर्क राशि में होगा और बुध के साथ युति में होगा।

चंद्रमा तुला राशि में होगा, जो सूर्य और राहु से काफी दूर रहेगा।

केतु सिंह राशि में रहेगा और अमावस्या भी नहीं है।

इसलिए, ज्योतिष और खगोलशास्त्र दोनों के अनुसार 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण की कोई संभावना नहीं है।