New trade policy भारत पर अमेरिका ने लगाया 25% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से वैश्विक बाजार में हलचल

Post

India News Live,Digital Desk : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गए हैं। उन्होंने भारत समेत कई देशों पर भारी आयात शुल्क लगाने की घोषणा कर दी है। ट्रंप के इस आदेश के मुताबिक भारत से आने वाले सामान पर अब 25 प्रतिशत टैरिफ यानी सीमा शुल्क लगेगा। इस कदम से वैश्विक व्यापार पर गंभीर असर पड़ सकता है।

ट्रंप ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ताइवान पर 20%, दक्षिण अफ्रीका पर 30% और पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाने की बात कही है। इस फैसले की सबसे खास बात ये है कि पाकिस्तान पर पहले लगे 29% टैरिफ को घटाकर 19% कर दिया गया है, जिससे ट्रंप का झुकाव एक बार फिर पाकिस्तान की ओर दिख रहा है।

यह टैरिफ आदेश कुल 70 देशों पर लागू होगा और 7 अगस्त से प्रभाव में आएगा। इससे पहले 1 अगस्त इसकी आखिरी तारीख तय की गई थी, लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया है। जिन देशों के नाम इस सूची में शामिल नहीं हैं, उन पर भी 10 प्रतिशत का बेसिक टैरिफ लगाया जाएगा।

भारत ने इस पूरे मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि वह राष्ट्रीय हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा। केंद्र सरकार का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो जवाबी कदम भी उठाए जाएंगे।

डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम को विश्लेषक वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक नई चुनौती के रूप में देख रहे हैं। जहां एक तरफ अमेरिका ने अपने व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए ये सख्त फैसले लिए हैं, वहीं दूसरी ओर इससे भारत जैसे विकासशील देशों पर दबाव भी बढ़ सकता है।