2030 तक 5 लाख युवाओं को रोजगार देगा इन्फोसिस फाउंडेशन का नया प्रोग्राम
India News Live,Digital Desk : इन्फोसिस की परोपकारी और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) शाखा, इन्फोसिस फाउंडेशन ने मंगलवार को इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड लाइवलीहुड्स कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की, जिससे 2030 तक भारत में पाँच लाख लोगों को रोज़गार मिल सकेगा। इन्फोसिस फाउंडेशन ने मंगलवार को एक कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। इसका उद्देश्य 2030 तक भारत में पाँच लाख लोगों को अच्छी नौकरियाँ दिलाना है।
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी की चैरिटी और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) इकाई ने इसके पहले चरण के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक की प्रतिबद्धता जताई है। इन्फोसिस का प्रमुख डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड, कौशल चाहने वालों को कौशल सीखने और विकसित करने में मदद करेगा। यह स्थायी आजीविका और करियर के अवसर भी प्रदान करेगा।
इन्फोसिस फाउंडेशन ने आज इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड लाइवलीहुड्स कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा, "इसका उद्देश्य 2030 तक देश में पाँच लाख नौकरी चाहने वालों को अच्छा रोज़गार दिलाना है।" इन्फोसिस फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम के पहले चरण के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है।
इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड लाइवलीहुड्स कार्यक्रम STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) और अन्य उद्योगों में स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर केंद्रित है।
इंफोसिस फाउंडेशन के ट्रस्टी सुमित विरमानी ने कहा, "हमारे देश में बड़ा अवसर यह है कि उद्योग और एआई क्षेत्र की माँगों को पूरा करने के लिए कौशल विकास पहलों पर ध्यान केंद्रित किया जाए और फिर शिक्षा से आजीविका तक का मार्ग प्रशस्त किया जाए। इसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड लाइवलीहुड्स कार्यक्रम शुरू किया गया है।"