New iPhone 17 : आज रात होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
India News Live,Digital Desk : Apple का 'Awe Dropping' आज यानी 9 सितंबर को आयोजित होगा। इस इवेंट में Apple नई iPhone 17 सीरीज़ के साथ नई जनरेशन की Apple Watch और Watch Ultra को पेश करेगा। iPhone लवर्स लंबे समय से नई iPhone सीरीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। पिछले साल भी कंपनी ने 9 सितंबर को भारत समेत ग्लोबली अपनी iPhone 16 सीरीज़ लॉन्च की थी। नई iPhone 17 सीरीज़ में कई तरह के अपग्रेड देखने को मिलेंगे। खासकर 5 साल बाद कंपनी अपने Pro मॉडल के डिज़ाइन में बदलाव कर सकती है।
आप यह कार्यक्रम कब और कहां देख सकते हैं?
Apple का 'Awe Dropping' आज, 9 सितंबर को रात 10:30 बजे शुरू होगा। iPhone 17 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और Apple के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस इवेंट में नए iPhone 17 सीरीज़ के साथ-साथ नई जनरेशन की Apple Watch और Watch Ultra को भी पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, iOS 26 भी रोल आउट किया जाएगा।
आईफोन 17 सीरीज
Apple की इस नई सीरीज़ में कंपनी पिछले साल की तरह चार नए मॉडल लॉन्च करेगी। हालाँकि, इस बार कंपनी अपना Plus मॉडल नहीं लॉन्च करेगी। इसकी जगह Apple iPhone 17 Air लॉन्च करेगी, जो कंपनी का अब तक का सबसे पतला iPhone होगा। iPhone 17 और iPhone 17 Air के अलावा, कंपनी iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी लॉन्च करेगी। iPhone 17 का डिज़ाइन पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 जैसा ही होगा। iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air एक जैसे डिज़ाइन के साथ आ सकते हैं।
इसका कितना मूल्य होगा?
iPhone 17 सीरीज़ के सभी मॉडल्स की कीमतें भी हाल ही में लीक हुई हैं। कंपनी अपनी नई iPhone सीरीज़ को लगभग 50 डॉलर में लॉन्च कर सकती है, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 4,000 रुपये महंगा है। iPhone 17 को 84,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। iPhone 17 Air की शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये, iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,24,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये हो सकती है।
क्या नया होगा?
iPhone 17 सीरीज़ में डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा में अपग्रेड देखने को मिलेंगे। इस साल लॉन्च होने वाले सभी iPhone मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट वाले OLED डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं। iPhone 17 सीरीज़ में पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ी बैटरी हो सकती है। प्रो मॉडल में 5100mAh तक की बैटरी हो सकती है, जो अब तक लॉन्च हुए सभी iPhone मॉडल से बड़ी होगी।