New Instagram Map feature : अब अपनी लोकेशन शेयर करना और कंटेंट डिस्कवर करना हुआ आसान

Post

India News Live,Digital Desk : इंस्टाग्राम ने अब भारत में अपना नया Map फीचर लॉन्च कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने चुने हुए दोस्तों या ग्रुप के साथ अपनी लास्ट एक्टिव लोकेशन शेयर कर सकते हैं। साथ ही, उस लोकेशन से जुड़े Reels, Stories, Notes और Posts भी सीधे मैप पर देखे जा सकते हैं। यानी अब सिर्फ लोकेशन ही नहीं, बल्कि उस जगह से जुड़ा सोशल कंटेंट भी एक ही जगह मिलेगा।

लोकेशन शेयरिंग और डिस्कवरी आसान

इस नए मैप फीचर में आप अपनी लोकेशन शेयरिंग प्रेफरेंस पूरी तरह से कस्टमाइज कर सकते हैं। जैसे कि:

किन दोस्तों को अपनी लोकेशन दिखानी है।

किन जगहों पर शेयरिंग बंद करनी है।

या पूरी तरह से ऑफ कर देना है।

अगर आप टीन यूजर हैं और आपका अकाउंट सुपरवाइज़्ड है, तो जब भी आप लोकेशन शेयर करेंगे, पेरेंट्स को नोटिफिकेशन मिलेगा। ध्यान रहे कि मैप पर दिखाई जाने वाली सामग्री सिर्फ 24 घंटे तक ही विजिबल रहेगी। आप इसे DM इनबॉक्स के आइकन से एक्सेस कर सकते हैं।

लॉन्च के बाद हुए बदलाव

पहले यह फीचर सिर्फ कुछ देशों में उपलब्ध था, लेकिन भारत में लॉन्च के साथ इंस्टाग्राम ने लोकेशन शेयरिंग और प्राइवेसी को और बेहतर बनाने के लिए बदलाव किए हैं।

मैप के ऊपर अब एक इंडिकेटर दिखाई देगा जो बताएगा कि लोकेशन शेयरिंग ON है या OFF।

Notes ट्रे में, प्रोफाइल फोटो के नीचे एक संकेत होगा जो बताएगा कि यूजर लोकेशन शेयर नहीं कर रहा है।

प्रोफाइल फोटो अब लोकेशन टैग्ड कंटेंट के ऊपर नहीं दिखाई देगी, ताकि किसी को यह न लगे कि यह लाइव लोकेशन है।

इसके अलावा, एक रिमाइंडर मैसेज भी मिलेगा जो बताएगा कि अगर आप किसी पोस्ट, रील या स्टोरी में लोकेशन टैग करेंगे, तो वह मैप पर दिखेगी। साथ ही, एक प्रिव्यू ऑप्शन भी ऐड किया गया है, जिससे पोस्ट करने से पहले आप देख सकते हैं कि आपका कंटेंट मैप पर कैसे दिखेगा।