New foldable explosion : वीवो X Fold 5 लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स में सबसे आगे
India News Live,Digital Desk : वीवो ने अपना सबसे पतला फोल्डेबल फोन X Fold 5 लॉन्च कर दिया है। किताब की तरह खुलने वाले इस फोल्डेबल फोन में 8.03 इंच की बड़ी स्क्रीन होगी। इसके अलावा इस फोन में 16GB रैम समेत कई दमदार फीचर्स हैं। वीवो का यह फोल्डेबल फोन 9 जुलाई को लॉन्च होने जा रहे सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 को चुनौती दे सकता है।
क्या है कीमत?
वीवो ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को अपने घरेलू बाजार चीन में लॉन्च किया है। फोन को 6999 चीनी युआन यानी करीब 83,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। वीवो एक्स फोल्ड 5 को तीन आकर्षक कलर ऑप्शन- बैबाई (हरा), किंगसोंग (सफेद) और टाइटेनियम (काला) में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री 2 जुलाई से शुरू होगी। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट के साथ-साथ रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा।
इसे चार स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है - 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB। इसके अन्य तीन वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 7,999 (लगभग Rs. 96,000), CNY 8,499 (लगभग Rs. 1,02,000) और CNY 9,499 (लगभग Rs. 1,14,000) है।
वीवो एक्स फोल्ड 5 के फीचर्स
वीवो का यह फोल्डेबल फोन 8.03 इंच के 8T LTPO फ्लेक्सिबल मेन डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही फोन में 6.53 इंच का 8T LTPO सेकेंडरी डिस्प्ले भी मिलेगा। ये दोनों डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं। इसमें PWM डिमिंग रेट, ग्लोबल आई प्रोटेक्शन 3.0 समेत कई सर्टिफिकेशन हैं।
वीवो एक्स फोल्ड 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 16GB LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। यह फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित OriginOS 5 पर चलता है। iPhone यूजर्स के लिए इस फोन में Apple इकोसिस्टम कम्पैटिबिलिटी भी है।
इस फोल्डेबल फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरिस्कोप लेंस दिया गया है। इस फोन का कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम तक सपोर्ट करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का कैमरा होगा।
इस फोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। यह 80W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। बिना फोल्ड किए इस फोल्डेबल फोन की मोटाई सिर्फ 4.03mm है। जबकि फोल्ड होने के बाद इसकी मोटाई 9.2mm रह जाती है। इसमें IPX8, IPX9 और IPX9+ रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होता।