BREAKING:
September 12 2026 03:18 pm

नीलम गिरी और अभिषेक बजाज की झड़प ने बढ़ाया ड्रामा, क्या होगा बिग बॉस का फैसला

Post

India News Live,Digital Desk : रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का माहौल इन दिनों काफी गरम है। शो में जहां हर कंटेस्टेंट को खुलकर खेलने की आजादी है, वहीं कुछ सख्त नियम भी हैं जिन्हें तोड़ने पर सजा तय है। लेकिन इस बार के एपिसोड में ऐसा हंगामा देखने को मिला जिसने सबको हैरान कर दिया। कैप्टेंसी टास्क के दौरान घरवाले आपस में भिड़ गए और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।

मृदुल और फरहाना में हुई झड़प

प्रोमो में दिखाया गया कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान गिटार की धुन पर सभी कंटेस्टेंट्स को नाचना था। इसी दौरान फरहाना भट्ट और मृदुल तिवारी के बीच तीखी बहस हो गई। फरहाना ने मृदुल से कहा कि वे उन्हें धक्का न दें, लेकिन बात बढ़ गई और मृदुल ने उन्हें जोर से धकेल दिया। इसके बाद दोनों के बीच गंदी बहस हुई, जिससे माहौल काफी बिगड़ गया।

नीलम गिरी और अभिषेक बजाज भी भिड़े

यहीं नहीं, झगड़ा यहीं खत्म नहीं हुआ। आगे नीलम गिरी और अभिषेक बजाज के बीच भी जोरदार कहासुनी देखने को मिली। बीच-बचाव करने आईं कुनिका सदानंद भी इस बहस में शामिल हो गईं। नीलम और कुनिका ने गिटार से अभिषेक को नीचे धकेल दिया, जिसके बाद अभिषेक ने नीलम को कॉल-आउट किया और दोनों के बीच खूब बहस हुई।
धक्का-मुक्की बिग बॉस के घर में सख्त मना है, ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाते हैं।

कौन बना घर का नया कैप्टन?

इस कैप्टेंसी टास्क का विजेता ही इस हफ्ते का नया कैप्टन बनेगा। शहबाज बडेशा ने जिस कंटेस्टेंट को विजेता घोषित किया है, उसका खुलासा आज के एपिसोड में होगा। हालांकि, अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक इस बार अमाल मलिक (Amaal Malik) को कैप्टन का ताज मिलने वाला है। वह इससे पहले भी कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और दर्शकों के बीच लोकप्रिय भी हैं।