मुंबई इवेंट में प्रियंका चोपड़ा से मिलकर भावुक हुई मृणाल ठाकुर
- by Priyanka Tiwari
- 2025-10-03 17:17:00
India News Live,Digital Desk : प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 1 अक्टूबर की शाम मुंबई में बुलगारी स्टोर लॉन्च के लिए भारत आईं। इस इवेंट में उन्होंने कई सितारों से मुलाकात की। लेकिन बीच में ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसने फैंस के दिलों को पिघला दिया।
इस वीडियो में प्रियंका और मृणाल ठाकुर एक-दूसरे से मिलते नजर आ रहे हैं। प्रियंका मृणाल का हाथ थामती हैं और थोड़ी बातें करती हैं। इसके बाद मृणाल भावुक होकर उन्हें कसकर गले लगाती हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। मृणाल कहती हैं, "आई लव यू।" यह पल दर्शाता है कि प्रियंका कई लड़कियों और एक्टर्स के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
इस मौके पर मृणाल ने काले रंग की स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, जबकि प्रियंका सफेद ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इवेंट के दौरान प्रियंका को तमन्ना भाटिया से भी गले लगाते देखा गया। जब तमन्ना ने उनके काम की तारीफ की, तो प्रियंका ने कहा, "मैं आपको देख रही थी। आप वाकई कमाल की डांसर हैं।" इसके अलावा तृप्ति डिमरी, कीर्ति सुरेश और सामंथा रुथ प्रभु जैसी एक्ट्रेसेस भी इस इवेंट में मौजूद थीं।
अगली सुबह प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट पर नजर आईं। उन्होंने हाथ जोड़कर सबको नमस्ते किया और कहा, "चलते हैं फिर अब।" प्रोफेशनल मोर्चे पर प्रियंका कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इनमें एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म SSMB29, जिसमें वे महेश बाबू के साथ नजर आएंगी, और रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित फिल्म द ब्लफ शामिल हैं। इसके अलावा उनकी वेब सीरीज सिटाडेल - सीजन 2 को 2026 तक टाल दिया गया है।
मृणाल ठाकुर की बात करें तो उन्हें आखिरी बार अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार 2 में देखा गया था। इसके अलावा वह अदिवी शेष के साथ डकैत: अ लव स्टोरी में नजर आएंगी। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों में बन रही है। मृणाल ने एटली निर्देशित और अल्लू अर्जुन स्टारर पैन-इंडियन फिल्म AA22xA6 भी साइन की है। इसके अलावा, वे अप्रैल 2026 में रिलीज़ होने वाली रोमांटिक-कॉमेडी जवानी तो इश्क होना है में भी दिखाई देंगी।