Motorola Razr 60 launched in India : जानिए इसकी खासियतें, कीमत और ऑफर्स की पूरी डिटेल
India News Live,Digital Desk : मोटोरोला ने भारत में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 60 लॉन्च कर दिया है, और इसकी बिक्री आज से शुरू भी हो गई है। यह फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में आता है, जिसमें आपको 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। इस फोन की सबसे खास बात है इसके तीन स्टाइलिश बैक पैनल ऑप्शन— फैब्रिक-फिनिश, मार्बल और वेगन लेदर।
Motorola Razr 60 को IP48 रेटिंग दी गई है, यानी यह फोन धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। इसमें दमदार MediaTek 7400X प्रोसेसर और 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसे आप 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग से चार्ज कर सकते हैं।
कीमत और ऑफर
भारत में इस फोन की कीमत ₹49,999 रखी गई है और यह Flipkart, मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर यूजर्स को 5% अनलिमिटेड कैशबैक का फायदा मिल सकता है।
इसके अलावा, यदि आप Jio Postpaid यूजर हैं और ₹749 या उससे अधिक का प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको इस फोन की खरीद पर ₹15,000 तक का फायदा मिल सकता है। इसमें Netflix, Amazon Prime, JioTV, और JioCloud का एक्सेस भी शामिल है। साथ ही, 36 महीनों तक हर महीने 10GB डेटा वाउचर और फिटनेस, ट्रैवल व शॉपिंग पर ₹8,000 तक के डिस्काउंट कूपन भी मिलते हैं।
डिस्प्ले और डिजाइन
इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच का फुल HD+ pOLED LTPO डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसका 3.63 इंच का कवर डिस्प्ले भी pOLED तकनीक पर बना है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,700 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus का इस्तेमाल किया गया है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
फोन में MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट है, जिसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह फोन Android 15 आधारित Hello UI पर काम करता है, जो यूजर को क्लीन और स्मूद इंटरफेस का अनुभव देता है।
कैमरा परफॉर्मेंस
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और कवर स्क्रीन पर 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। खास बात यह है कि इस डिवाइस में Moto AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिसमें AI-बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग और प्रोडक्टिविटी टूल्स शामिल हैं।
चार्जिंग और बैटरी
इसमें 30W टर्बो फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन की बैटरी 4500mAh की है, जो लंबे समय तक साथ निभाने का वादा करती है।