Monsoon havoc : उत्तर से लेकर पश्चिम तक बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कई राज्यों में अलर्ट
India News Live,Digital Desk : देशभर में मानसून की बारिश लगातार कहर बरपा रही है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हालात गंभीर बने हुए हैं, वहीं पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर में भी बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली का मौसम अपडेट (8 सितंबर)
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की संभावना 88 फीसदी तक है। आज का अधिकतम तापमान 35.2°C तक रह सकता है।
9 और 10 सितंबर: धूप खिली रहेगी, अधिकतम तापमान क्रमशः 34.4°C और 34.6°C रहेगा।
11 और 12 सितंबर: आसमान में बादल छाए रहेंगे।
13 सितंबर: हल्की-फुल्की बारिश के आसार।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में 8 से 10 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
नोएडा, गाजियाबाद और बागपत जैसे दिल्ली से सटे जिलों में भी तेज बारिश के आसार हैं।
बिहार में मौसम का हाल
बिहार में आज से आसमान में काले बादल छाए रहेंगे।
9 सितंबर से: भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट।
प्रभावित जिले: पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, कटिहार, पूर्णिया, वैशाली, सीवान, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर।
राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान के राजसमंद, जैसलमेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, पाली, जोधपुर और बाड़मेर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
मध्य प्रदेश में राहत
मध्य प्रदेश में फिलहाल मौसम विभाग ने किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, बीते कुछ दिनों की बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है।