Monsoon havoc : कई राज्यों में भारी बारिश और अलर्ट, यूपी-बिहार से लेकर पहाड़ों तक मुश्किलें बढ़ीं

Post

India News Live,Digital Desk : देशभर में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ चुका है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त से लेकर अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। भारी बारिश की वजह से यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, वहीं पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में आज से लेकर 25 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। यातायात प्रभावित हो सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 15 से ज्यादा जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, अयोध्या, सोनभद्र और झांसी जैसे जिलों में हालात बिगड़ सकते हैं।

बिहार

बिहार के गया, नवादा, औरंगाबाद, नालंदा, दरभंगा और समस्तीपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश का असर दिखेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और यातायात बाधित होने की आशंका जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के शिमला, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर और सिरमौर में बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। लोगों से घर से बाहर निकलते समय सतर्क रहने की अपील की गई है।

राजस्थान

राजस्थान में जयपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा और पाली जिलों में भारी बारिश हो सकती है। कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में राहत रहेगी, लेकिन नीमच, मंदसौर, शिवपुरी और मुरैना जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

गुजरात

गुजरात में अहमदाबाद और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से निचले क्षेत्रों में पानी भर गया है। कई परिवारों को सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी पड़ी है।

पूर्वोत्तर राज्य

असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में अगले 7 दिनों तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।