मोहनलाल की थ्रिलर ‘थुडारम’ ने ओटीटी पर मचाया तहलका, कार ड्राइवर की कहानी में छुपा है जबरदस्त सस्पेंस
India News Live, Digital Desk: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक नई क्राइम थ्रिलर फिल्म ने तहलका मचा दिया है। यह फिल्म दर्शकों की नई पसंद बन चुकी है। कहानी में इतने ट्विस्ट और टर्न्स हैं कि करीब ढाई घंटे तक आप अपनी जगह से हिल भी नहीं पाएंगे। सिनेमाघरों में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज की गई है और आते ही दर्शकों की फेवरिट बन गई है।
अब सवाल उठता है कि आखिर ये है कौन-सी फिल्म? दरअसल, यह फिल्म है मलयालम सिनेमा की सुपरहिट थ्रिलर ‘थुडारम’, जिसमें साउथ के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल ने दमदार भूमिका निभाई है।
फिल्म की कहानी:
यह कहानी एक कार ड्राइवर की है, जो अपनी कार से बेहद प्यार करता है। लेकिन जब उसकी फेवरेट कार चोरी हो जाती है, तो उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। इसी घटना के बाद उसका अतीत सामने आने लगता है और एक रहस्यमय क्राइम थ्रिल की शुरुआत होती है।
इस दिलचस्प और इमोशनल कहानी में सस्पेंस, एक्शन और थ्रिल का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।
ओटीटी पर कहां देखें:
थुडारम को 30 मई से जियो सिनेमा (JioCinema) पर हिंदी भाषा में स्ट्रीम किया जा रहा है। ओटीटी पर आते ही ये फिल्म हर किसी की ‘मस्ट वॉच’ लिस्ट में शामिल हो चुकी है।
बॉक्स ऑफिस पर कमाई:
मोहनलाल की दमदार परफॉर्मेंस और कहानी की मजबूती ने इस फिल्म को जबरदस्त हिट बना दिया। थुडारम ने अब तक वर्ल्डवाइड करीब 235 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म 121 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस कर चुकी है।
अगर आप थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर साउथ सिनेमा पसंद करते हैं, तो थुडारम को जरूर देखिए – यह फिल्म आपकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा देगी।