Mardaani 3 Release & OTT Update: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने टीज़र से मचाया धमाल, जानिए कब होगी रिलीज और OTT पर कब आएगी फिल्म
India News Live,Digital Desk : रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) एक बार फिर अपने दमदार अंदाज़ में दर्शकों के सामने लौटने को तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टीज़र रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर रानी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पहले बदली रिलीज डेट, अब OTT को लेकर चर्चा तेज
पहले ‘मर्दानी 3’ को फरवरी 2026 में रिलीज किया जाना था, लेकिन मेकर्स ने रणनीति बदलते हुए इसकी रिलीज डेट को प्रीपोन कर दिया। इसी बीच अब फिल्म की OTT रिलीज डेट को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘मर्दानी 3’ भी दूसरी बड़ी फिल्मों की तरह 8 हफ्ते की थिएटर विंडो को फॉलो करेगी।
OTT पर कब और कहां देख पाएंगे ‘मर्दानी 3’?
OTTPlay की रिपोर्ट के मुताबिक, रानी मुखर्जी की यह मचअवेटेड थ्रिलर फिल्म सिनेमाघरों के बाद सीधे Netflix पर स्ट्रीम की जाएगी। भारत में थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद यानी 27 मार्च 2026 के आसपास फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है।
सेंसर सर्टिफिकेट और रनटाइम की डिटेल
फिल्म को CBFC ने 14 जनवरी को U/A (16+) सर्टिफिकेट दिया है।
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, ‘मर्दानी 3’ का कुल रनटाइम 2 घंटे 17 मिनट 7 सेकंड है, जो एक इंटेंस और तेज़-तर्रार कहानी का संकेत देता है।
क्या है ‘मर्दानी 3’ की कहानी?
फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर आईपीएस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में नजर आएंगी। ‘मर्दानी’ फ्रैंचाइज़ की पहचान रही बेबाकी और सामाजिक मुद्दों को इस बार भी बरकरार रखा गया है।
इस बार शिवानी की जिम्मेदारी और बड़ी है। कहानी के मुताबिक, वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का हिस्सा बनेंगी और दो युवा लड़कियों के अपहरण से जुड़े एक खौफनाक केस की जांच करती दिखेंगी। समय के खिलाफ दौड़, सिस्टम से टकराव और अपराध की कड़वी सच्चाई—‘मर्दानी 3’ एक बार फिर दर्शकों को झकझोरने वाली है।