Major reshuffle in UP Forest Department : 23 अफसरों का तबादला, 20 नए प्रभारी डीएफओ नियुक्त
- by Priyanka Tiwari
- 2025-06-27 23:15:00
India News Live,Digital Desk : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य वन सेवा में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 23 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें से 20 अधिकारियों को विभिन्न जिलों में प्रभारी जिला वन अधिकारी (डीएफओ) के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी अधिकारी सहायक वन संरक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
संजय कुमार मल्ल को मैनपुरी, राजीव कुमार को फर्रुखाबाद, संजीव कुमार को कासगंज और प्रदीप कुमार वर्मा को बदायूं का प्रभारी डीएफओ बनाया गया है। इसी तरह अमित सिंह सुलतानपुर, उमेश तिवारी अंबेडकरनगर, दिलीप कुमार तिवारी ओबरा और भानेन्द्र सिंह फिरोजाबाद के प्रभारी डीएफओ नियुक्त किए गए हैं।
संतकबीरनगर में हरिकेश नारायण यादव, जौनपुर में प्रोमिला, संभल में प्रीति यादव, हापुड़ में अर्शी मलिक, बस्ती में शिरीन, हाथरस में राकेश चन्द्र यादव, रेनुकूट (सोनभद्र) में कमल कुमार और शाहजहांपुर में विनोद कुमार को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चंद्र प्रताप सिंह को औरैया तथा राकेश कुमार को मीरजापुर में प्रभारी डीएफओ के रूप में तैनात किया गया है, ये आदेश 1 जुलाई से प्रभाव में आएंगे। वहीं, विनीता सिंह को अमरोहा और हरेन्द्र सिंह को बुलंदशहर में प्रभारी डीएफओ बनाया गया है, इनके आदेश 1 अगस्त से प्रभावी होंगे।
इसके अलावा अतुल कान्त शुक्ला को पीसीएफ कार्यालय, ताफीक अहमद को वन निगम और आशुतोष पांडेय को वानिकी प्रशिक्षण संस्थान, कानपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार के इस कदम को प्रशासनिक मजबूती और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया निर्णय माना जा रहा है।