BREAKING:
July 29 2026 07:05 pm

महिंद्रा बेच रही अपना ट्रक और बस बिजनेस; 525 करोड़ के इस सौदे के बाद 20% उछल गए एसएमएल महिंद्रा के शेयर

Post

ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के बोर्ड ने अपने ट्रक और बस बिजनेस को 525 करोड़ रुपये में अपनी सहायक इकाई एसएमएल महिंद्रा (SML Mahindra) को बेचने की मंजूरी दे दी है। इस बड़े व्यावसायिक अपडेट के आते ही शेयर बाजार में एसएमएल महिंद्रा के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली और यह बुधवार को 20 प्रतिशत की ऊपरी सर्किट के साथ बीएसई (BSE) पर 4,565.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गए।

बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट और कंसलिडेशन की तैयारी

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने कमर्शियल व्हीकल बिजनेस को एक सिंगल इकाई के तहत समेकित (कंसॉलिडेट) करना चाहती है। इसके तहत एक बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट (BTA) को मंजूरी दी गई है, जिसके जरिए ट्रक और बस बिजनेस की संपत्तियां, कर्मचारी, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, लाइसेंस, परमिट, कॉन्ट्रैक्ट और देनदारियां (लायबिलिटीज) ट्रांसफर की जाएंगी। यह प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है, जबकि पूरा ट्रांजैक्शन 31 जनवरी 2027 तक हो सकता है।

एसएमएल महिंद्रा के शेयरों का शानदार प्रदर्शन

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगस्त 2025 में सुमितोमो कॉरपोरेशन और इसुजु मोटर्स से एसएमएल इसुजु में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करने के बाद इसका नाम बदलकर एसएमएल महिंद्रा कर दिया था। पिछले कुछ सालों में इस शेयर ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले 5 वर्षों में यह स्टॉक लगभग 662 प्रतिशत तक चढ़ चुका है, हालांकि इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 5,341.30 रुपये रहा है।