BREAKING:
July 18 2026 05:59 pm

Lord's Test : बुमराह की वापसी, आर्चर की चुनौती और तीसरे मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार

Post

India News Live,Digital Desk : एजबेस्टन टेस्ट में 336 रन की शानदार जीत के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ इस समय 1-1 की बराबरी पर है और अब सबकी निगाहें तीसरे टेस्ट पर टिकी हैं, जो आज यानी 10 जुलाई से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा।

इस टेस्ट में खास बात यह है कि जसप्रीत बुमराह की मैदान पर वापसी हो रही है, जो भारत के लिए बड़ा बढ़त हो सकती है। वहीं, इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर पूरे चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में उतरेंगे। ऐसे में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

कब और कहां होगा मुकाबला?

तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा।

लाइव मैच देखने के विकल्प

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा और हॉटस्टार ऐप/वेबसाइट पर की जाएगी।

टीवी टेलीकास्ट: भारतीय दर्शक इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं।

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, लंदन में मौसम गर्म रहेगा और पूरे पांच दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 17°C से 32°C के बीच रह सकता है, जिससे खेल में कोई बाधा आने की संभावना नहीं है।

संभावित टीमें

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैक क्राउली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बाशीर