BREAKING:
October 28 2026 10:38 am

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिश्ते की परतें: अफवाहों, इशारों और रेड फ्लैग्स की कहानी

Post

India News Live,Digital Desk : जब दो फिल्मी सितारे एक-दूसरे को डेट करते हैं, तो अक्सर या तो वो अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाते हैं, या फिर बिना कुछ कहे ऐसे घूमते रहते हैं कि लोग खुद ही अंदाजा लगाते रहें। कुछ ऐसा ही रिश्ता रहा अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के बीच का—ना कभी पक्का ऐलान, ना पूरी चुप्पी।

2022 में शुरू हुई लिंक-अप की चर्चाएं
साल 2022 में पहली बार दोनों के बीच नज़दीकियों की चर्चा शुरू हुई थी। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। फिर दो साल बाद, 2024 में खबरें आईं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इस पूरे दौर में अनन्या ने करण जौहर के शो पर खुद को मजाक में 'अनन्या कॉय कपूर' कहा था, और आदित्य ने खुद को 'आदित्य जॉय कपूर'।

अनन्या पांडे ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में अनन्या ने अपने रिलेशनशिप एक्सपीरियंस को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने बीते सालों में कई बार रिश्तों में "रेड फ्लैग्स" झेले हैं। अनन्या ने कहा,

"मैंने दूसरों के लिए बहाने बनाए हैं, खुद को उस इंसान के लिए बदला है जिससे मैं जुड़ी थी। मेरी पर्सनैलिटी थोड़ी 'पीपल प्लीजर' वाली है, लेकिन अब लगता है कि आपको वैसा ही रहना चाहिए जैसे आप हैं। अगर कोई आपको बदलना चाहता है या सार्वजनिक रूप से आपका अपमान करता है, तो वो मेरे लिए रेड फ्लैग है।"

उन्होंने आगे कहा कि झूठ बोलना, धोखा देना और किसी की सफलता से खुश न होना भी उनके लिए रिश्ते में खतरे की घंटी है।

आदित्य का नजरिया भी सामने आया
फिल्म मेट्रो इन दिनों के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जब आदित्य रॉय कपूर से रेड और ग्रीन फ्लैग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में कहा:

"रेड फ्लैग शायद... अगर किसी का जेल रिकॉर्ड हो!"

फिर गंभीर होते हुए उन्होंने कहा,

“मेरे लिए ग्रीन फ्लैग है किसी की दयालुता। जब आप किसी के साथ लंबा समय बिताते हैं, तो सबसे जरूरी चीज़ होती है कि वो हर परिस्थिति में दयालु बना रहे।”