BREAKING:
July 31 2026 10:44 am

Krishna Janmashtami 2025 : 15-16 अगस्त की मध्यरात्रि में जन्मोत्सव, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का पूरा पंचांग

Post

India News Live,Digital Desk : कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को धूमधाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा की कारागार में हुआ था। 2025 में यह पावन पर्व 15 और 16 अगस्त की मध्यरात्रि को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।

शास्त्रों के अनुसार, वर्ष 2025 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तिथि 15 अगस्त को रात 11:49 बजे शुरू होकर 16 अगस्त को रात 9:34 बजे समाप्त होगी। भगवान कृष्ण का जन्म निशिता काल (मध्यरात्रि) में हुआ था, इसलिए इस समय की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। भक्तजन इस दिन व्रत रखते हैं, व्रत कथा का पाठ करते हैं और रात्रि में जन्मोत्सव मनाकर श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाते हैं।

पूजा का शुभ मुहूर्त:
16 अगस्त को दोपहर 12:04 से 12:47 बजे तक निशिता काल पूजा का शुभ समय रहेगा। भक्तजन 15 अगस्त को व्रत आरंभ कर 16 अगस्त की रात्रि में भगवान का जन्मोत्सव मनाएँगे।

पंचांग विवरण:

सूर्योदय: सुबह 5:50 बजे

सूर्यास्त: शाम 7:00 बजे

चंद्रोदय: रात 10:46 बजे

चंद्रास्त: सुबह 11:53 बजे

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:24 से 05:07 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:37 से 03:30 बजे तक

संधिकाल मुहूर्त: शाम 07:00 से 07:22 बजे तक

निशिता मुहूर्त: रात 12:04 से 12:47 बजे तक

इस पावन अवसर पर भक्तजन घरों और मंदिरों में झांकियाँ सजाते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव बड़े आनंद से मनाते हैं।