OnePlus 13R पर धमाकेदार ऑफर! लॉन्च से पहले 3000 रुपये से ज्यादा की छूट, जानें कीमत और फीचर्स
- by Priyanka Tiwari
- 2025-06-05 00:08:00
India News Live,Digital Desk : OnePlus अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 13s के लॉन्च से पहले अपने मौजूदा मॉडल OnePlus 13R पर शानदार ऑफर लेकर आया है। अगर आप एक दमदार प्रोसेसर, प्रीमियम डिजाइन और बेहतर कैमरा क्वालिटी वाला फोन सस्ते में खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है।
इस समय OnePlus 13R पर 3000 रुपये से भी ज्यादा की छूट मिल रही है। हम यहां आपको इस फोन की नई कीमत, चल रहे ऑफर्स और इसके दमदार फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
OnePlus 13R: कीमत और तगड़े ऑफर
OnePlus 13R को कंपनी ने ₹42,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन Flipkart पर यह फोन ₹3,316 की छूट के साथ सिर्फ ₹39,683 में मिल रहा है। साथ ही, अगर आपके पास Flipkart Axis Bank का क्रेडिट कार्ड है, तो आप 5% का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
Amazon पर यह फोन अब भी ₹42,999 में लिस्टेड है, लेकिन वहां एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट का विकल्प मौजूद है।
OnePlus 13R: दमदार स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: 6.78-इंच का ProXDR फ्लैट डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स ब्राइटनेस, Gorilla Glass GG7i प्रोटेक्शन
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
GPU: Adreno 750
रैम: 16GB तक की रैम
VC कूलिंग सिस्टम: लंबी परफॉर्मेंस के लिए
कैमरा:
50MP Sony LYT-700 प्राइमरी लेंस
50MP Samsung ISOCELL GN5 टेलीफोटो सेंसर
8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा
16MP फ्रंट कैमरा
बैटरी: 6000mAh बैटरी
चार्जिंग: 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग
ऑडियो/वीडियो: Dolby Vision, HDR10+, HDRVivid सपोर्ट और OReality ऑडियो नॉइस कैंसिलेशन