सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 6 पर 50,000 से ज्यादा की छूट, जानें पूरी डिटेल
India News Live,Digital Desk : आज के समय में फोन लोगों की जरूरत बन गए हैं। ज्यादातर लोगों के पास आज फोन हैं। ऐसे में कुछ लोग स्टाइलिश फोन के काफी शौकीन होते हैं। अगर आप फोल्डेबल फोन के शौकीन हैं, लेकिन महंगी कीमत के चलते इन्हें नहीं खरीद पाते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। सैमसंग का फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 6 5G अब 50,000 रुपये से ज्यादा की छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। 1,64,999 रुपये की ओरिजनल कीमत वाला यह फोन अब 1,10,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल रहा है। आइए जानते हैं इस फोल्डेबल फोन के फीचर्स और इस पर मिल रही डील्स के बारे में।
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 5G के फीचर्स
इस फोन की खूबियों की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले और 7.6 इंच की फोल्डेबल मेन स्क्रीन है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। बड़ी रैम की वजह से यह मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेम्स को आसानी से हैंडल कर सकता है। पावर के लिए इसमें 4400 mAh की बैटरी है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। आगे की तरफ, इसमें अंडर डिस्प्ले पर 4MP का कैमरा और कवर स्क्रीन पर 10MP का कैमरा दिया गया है।
फ़ोन पर भारी छूट
अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं, तो यह फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। इस फोन की वास्तविक कीमत 1,64,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर यह 1,12,299 रुपये में लिस्टेड है। इस तरह इस पर 52,700 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पाया जा सकता है। इस तरह इसकी कीमत घटकर 1,08,299 रुपये रह जाती है।
वीवो एक्स फोल्ड3 प्रो से मुकाबला
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 6 कई मायनों में वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो को टक्कर देता है। वीवो के इस फोन में 8.03 इंच का मेन और 6.53 इंच का कवर डिस्प्ले है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 चिपसेट भी है। यह 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके रियर में 50MP + 50MP + 64MP कैमरा सेटअप है। इसकी कीमत 1,59,999 रुपये है।