पाकिस्तान-एफ़गानिस्तान युद्ध विराम के बीच ख्वाजा आसिफ की विवादित भारत टिप्पणी
- by Priyanka Tiwari
- 2025-10-17 17:02:00
India News Live,Digital Desk : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे का युद्ध विराम जारी है। संघर्ष 8 अक्टूबर को शुरू हुआ था और फिलहाल दोनों देशों ने एक छोटा ब्रेक लिया है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस युद्ध पर भारत को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है।
ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा?
एक पाकिस्तानी समाचार चैनल के इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सीमा पर भारत गंदा खेल खेल सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान हर परिस्थितियों के लिए पूरी तरह तैयार है।
जब उनसे पूछा गया कि अगर टू-फ्रंट वॉर यानी दो मोर्चों पर युद्ध छिड़ जाए तो प्रधानमंत्री के साथ इस पर कोई मीटिंग हुई है या नहीं, तो आसिफ ने जवाब दिया कि रणनीति तैयार है। उन्होंने कहा, “मैं इसे पब्लिकली नहीं बता सकता, लेकिन हम किसी भी हालात के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
पहले भी कर चुके हैं ऐसी टिप्पणी
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष के बाद से ही पाकिस्तान भारत पर कई आरोप लगा रहा है। इससे पहले भी ख्वाजा आसिफ ने भारत पर प्रॉक्सी वॉर लड़ाने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान के हालात पर भारत की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
इस हफ्ते की शुरुआत में जियो न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया था कि अफगानिस्तान भारत के स्पॉन्सरशिप में कार्रवाई कर रहा है और काबुल की कुछ गतिविधियां दिल्ली की तरफ से प्रभावित हैं।
भारत का रुख
गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान-एफ़गानिस्तान संघर्ष पर भारत का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा:
- पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को पनाह देता है और उनकी गतिविधियों को स्पॉन्सर करता है।
- पाकिस्तान अपनी अंदरूनी नाकामियों के लिए पड़ोसियों को दोष देता है।
- अफगानिस्तान अपनी ज़मीन पर सॉवरनिटी इस्तेमाल कर रहा है, जिस पर पाकिस्तान नाराज है।
जायसवाल ने यह भी कहा कि भारत अफगानिस्तान की सॉवरनिटी, टेरिटोरियल इंटीग्रिटी और आजादी के लिए पूरी तरह कमिटेड है।