Karwa Chauth 2025 : पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख के लिए खास व्रत
- by Priyanka Tiwari
- 2025-10-03 17:29:00
India News Live,Digital Desk : करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को किया जाता है। इस साल यह व्रत 10 अक्टूबर 2025 को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख की कामना करती हैं। करवा चौथ के दिन करवा माता की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत से पति और परिवार के लिए सुख-समृद्धि आती है।
करवा चौथ 2025 मुहूर्त
इस बार कार्तिक माह की कृष्ण चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर शाम 7:38 बजे तक रहेगी। इसलिए करवा चौथ का व्रत शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। इस दिन के खास मुहूर्त इस प्रकार हैं:
करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम 5:57 बजे से शाम 7:11 बजे तक
चंद्रोदय समय: रात 8:13 बजे
करवा चौथ पर दें ये खास गिफ्ट
करवा चौथ पर पत्नी को उपहार देना बहुत शुभ माना जाता है। आप सोने या चांदी की ज्वैलरी जैसे अंगूठी, चेन, बिछिया या पायल गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही सुगंधित फूल या इत्र भी देना शुभ रहता है।
यदि आप ड्रेस गिफ्ट करना चाहें तो लाल या गुलाबी रंग का चयन करें। यह रंग सुहागिनों के लिए खास माना जाता है। वहीं, काले रंग के कपड़े इस दिन गिफ्ट करने से बचें, क्योंकि हिंदू धर्म में काला रंग किसी शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता।
करवा चौथ के दिन का महत्व
करवा चौथ सिर्फ व्रत ही नहीं, बल्कि पति-पत्नी के प्रेम और समर्पण का प्रतीक भी है। इस दिन पत्नी की भक्ति और पति की लंबी उम्र की कामना दोनों ही परिवार में सुख-शांति और समृद्धि लाती हैं।