BREAKING:
October 27 2026 01:48 am

Iran-Israel tension : तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, भारतीयों से सतर्क रहने की अपील

Post

India News Live,Digital Desk : ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए तेहरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। रविवार को यह एडवाइजरी दूतावास के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की गई, जिसमें कुछ अहम हॉटलाइन नंबर और संपर्क माध्यम दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में भारतीय मदद मांग सकें।

इससे पहले शुक्रवार को दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों और भारतवंशियों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी थी। एडवाइजरी में यह भी कहा गया कि मौजूदा हालात को देखते हुए सभी लोग स्थानीय प्रशासन की सलाह मानें और दूतावास के सोशल मीडिया पेज को नियमित रूप से फॉलो करें।

दूतावास ने मदद के लिए निम्नलिखित संपर्क नंबर जारी किए हैं:

कॉल और व्हाट्सएप के लिए: +98 9128109115, +98 9128109109

केवल व्हाट्सएप के लिए: +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709

बंदर अब्बास में संपर्क के लिए: +98 9177699036

जाहेदान में संपर्क के लिए: +98 9396356649

साथ ही, भारतीय नागरिकों को ताजा जानकारी समय-समय पर मिलती रहे, इसके लिए दूतावास ने एक टेलीग्राम चैनल भी शुरू किया है। वहां से सभी अपडेट आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।

भारतीय दूतावास ने पुनः आग्रह किया है कि सभी भारतीय वर्तमान परिस्थितियों में अतिरिक्त सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ऊपर दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।