iPhone 17 launch : भगवा रंग का क्रेज और दिल्ली के खरीदारों का जोश
- by Priyanka Tiwari
- 2025-09-20 16:24:00
India News Live,Digital Desk : दिल्ली के संगम विहार निवासी अशरफ ने कहा, "मैं मुसलमान हूँ, लेकिन मुझे भगवा रंग बहुत पसंद है। फोन हाथ में लेते ही ऐसा लगता है जैसे कोई बड़ी जीत हासिल कर ली हो। भगवा रंग सच में कमाल का है।" अशरफ ने अपना पहला iPhone साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल के एप्पल स्टोर से खरीदा था।
शुक्रवार को iPhone 17 सीरीज़ के लॉन्च पर लोगों की भीड़ मॉल में उमड़ पड़ी। मॉल के बाहर लोग रात से ही लाइन में खड़े होकर फ़ोन खरीदने का इंतज़ार कर रहे थे। जैसे ही दुकान सुबह 8 बजे खुली, बिक्री शुरू हो गई।
लाइन में खड़े ज्यादातर लोग युवा थे। घंटों इंतज़ार के बावजूद, नए iPhone को हाथ में पाकर उनका उत्साह साफ़ दिख रहा था। मॉल प्रबंधन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया।
दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से कई लोग 100 से 300 किलोमीटर का सफर तय करके फ़ोन खरीदने आए थे। कोई अपने परिवार के लिए सरप्राइज़ लाने आया, तो कोई सिर्फ अपने लिए नया फ़ोन लेने।
सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े लोग अपनी बारी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। फ़ोन खरीदने के बाद सभी ने अपने नए iPhone के साथ सेल्फी ली और वीडियो कॉल के ज़रिए अपने परिवार और दोस्तों को दिखाया। एक स्टोर कर्मचारी ने बताया कि दोपहर 1 बजे तक लगभग 1,000 iPhone बिक चुके थे।