BREAKING:
September 05 2026 04:45 pm

भारत ने ट्रंप-पुतिन अलास्का बैठक का स्वागत किया, शांति प्रक्रिया की दी सराहना

Post

India News Live,Digital Desk : भारत ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई अहम शिखर बैठक का स्वागत किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत इस वार्ता को शांति और संवाद की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेताओं का नेतृत्व प्रशंसनीय है और इस बैठक में हुई प्रगति को भारत सराहता है।

जायसवाल ने यह भी कहा कि आगे का मार्ग केवल बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों से ही संभव है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेषकर भारत, उम्मीद करता है कि यूक्रेन में जारी संघर्ष जल्द ही समाप्त हो।