सितंबर 2025 में स्मार्टफोन की दुनिया में धमाका! iPhone 17 से लेकर Samsung S25 FE तक होगी धांसू लॉन्च
India News Live,Digital Desk : अगस्त 2025 अभी खत्म नहीं हुआ है और इस महीने कई बड़े स्मार्टफोन्स बाज़ार में आ चुके हैं। इनमें Pixel 10 सीरीज़, Vivo V60, Oppo K13 Turbo और Infinix GT 30 जैसे डिवाइस शामिल हैं। लेकिन सितंबर का महीना और भी धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इसमें कई हाई-प्रोफाइल स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि सितंबर 2025 में कौन से बड़े स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे।
iPhone 17 सीरीज:
Apple हर साल सितंबर के दूसरे हफ्ते में अपनी iPhone सीरीज लॉन्च करता है और इस बार भी यही उम्मीद है। iPhone 17 सीरीज में चार नए मॉडल iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं।
इस बार सबसे बड़ा बदलाव iPhone 17 Pro और Pro Max में देखने को मिल सकता है। कैमरा लेआउट को हॉरिजॉन्टल स्टाइल में लाया जा सकता है। साथ ही, टाइटेनियम डिज़ाइन की जगह कंपनी आधी एल्युमीनियम और आधी ग्लास बॉडी का विकल्प चुन सकती है।
iPhone 16 Plus की जगह iPhone 17 Air लॉन्च हो सकता है और यह अब तक का सबसे हल्का और पतला iPhone हो सकता है। iPhone 17 देखने में पिछले साल आए iPhone 16 जैसा ही होगा, लेकिन इसमें नया प्रोसेसर, अपग्रेडेड 24MP सेल्फी कैमरा और 120Hz प्रोमोशन LTPO AMOLED डिस्प्ले होगा।
सैमसंग गैलेक्सी S25 FE:
सैमसंग आमतौर पर सितंबर के मध्य में अपनी फैन एडिशन (FE) सीरीज़ लॉन्च करता है। गैलेक्सी S25 FE भी इसी समय पर लॉन्च हो सकता है। यह Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का टेलीफोटो लेंस (3x ज़ूम, OIS सपोर्ट) और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। फोन में 6.7-इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगा। बैटरी 4,900mAh की हो सकती है, जो पिछले मॉडल (4,700mAh) से थोड़ी बड़ी है।
भारतीय कंपनी लावा
भी सितंबर में अपनी नई अग्नि 4 सीरीज़ लॉन्च कर सकती है। हाल ही में इसके लीक्स सामने आए हैं, जिनसे इसके डिज़ाइन की झलक मिली है। इस बार कंपनी सेकेंडरी डिस्प्ले हटाकर हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दे सकती है। फोन में AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें नया मीडियाटेक 8350 प्रोसेसर और 7,000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है।