पेरू में Gen Z ने सड़कों पर उठाया आवाज़ का झंडा, राष्ट्रपति जोस जेरी के खिलाफ भारी प्रदर्शन

Post

India News Live,Digital Desk : नेपाल और मेडागास्‍कर के बाद अब पेरू में भी Gen Z आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। युवा पीढ़ी ने पेरू की सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति जोस जेरी से इस्तीफा देने की मांग की। हालांकि, गुरुवार को राष्ट्रपति ने साफ़ तौर पर यह कह दिया कि वह इस्तीफा नहीं देंगे।

इस प्रदर्शन में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दर्जनों पुलिस अधिकारी घायल हुए। यह घटना इसलिये भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राष्ट्रपति जोस जेरी ने अभी हाल ही में पेरू की सत्ता संभाली थी।

प्रदर्शन क्यों हुआ?

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को Gen Z के साथ ट्रांसपोर्ट वर्कर्स और विभिन्न सिविल ग्रुप्स ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के खिलाफ था। हालांकि, देश में इससे पहले भी कई प्रदर्शन हो चुके हैं, लेकिन बुधवार रात का यह प्रदर्शन सबसे बड़ा और व्यापक स्तर पर हुआ।

देश भर में हजारों प्रदर्शनकारी जमा हुए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे झड़पें हुईं। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, वहीं प्रदर्शनकारियों ने भी विरोध स्वरूप पटाखे फोड़े।

विवादों में फंसी जेरी सरकार

पेरू की नई जेरी सरकार फिलहाल विवादों में घिरी हुई है। राष्ट्रपति जोस जेरी पहले पेरू कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनका नाम एक महिला द्वारा बलात्कार के आरोपों में भी आया था, जिसे उन्होंने अगस्त में खारिज कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और उनकी सरकार की कड़ी आलोचना की। महिलाओं ने जेरी को ‘बलात्कारी’ कहते हुए नारे लगाए। पुलिस पर पत्थर भी फेंके गए, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस और हल्का बल का प्रयोग किया।

युवा वर्ग की नाराजगी

पेरू के लोग दशकों से भ्रष्टाचार और नाकाम सरकार से तंग आ चुके हैं। युवा पीढ़ी अब बदलाव की मांग कर रही है। सरकार की नीतियों और हिंसा के चलते आम लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

Tags:

पेरू प्रदर्शन GEN-Z आंदोलन जोस जेरी पेरू राष्ट्रपति पेरू हिंसा भ्रष्टाचार विरोध युवा प्रदर्शन पेरू सरकार विवाद बलात्कार आरोप पेरू समाचार पेरू जेनरेशन Z राष्ट्रपति इस्तीफा मांग सड़कों पर युवा पुलिस और प्रदर्शनकारी झड़प आंसू गैस पेरू राजनीति ट्रांसपोर्ट वर्कर्स नागरिक समूह प्रदर्शन पेरू युवा क्रांति पेरू नागरिक आंदोलन सड़कों पर क्रांति युवा आक्रोश सरकार विरोध प्रदर्शन पेरू में तनाव Peru protest Gen Z movement Jose Jerry Peru president Peru violence corruption protest Youth Protest Peru government controversy rape allegations Peru news Peru Generation Z president resignation demand youth on streets police clash protest tear gas Peru politics transport workers civil group protest Peru youth revolution citizen movement Peru revolution on streets youth outrage anti government protest Peru unrest protest in Peru Peru political news street protest Peru Peru young activists Peru current affairs Peru crisis