Grah Gochar June 2026: जून में 5 ग्रहों का महागोचर बनाएगा गजलक्ष्मी सहित कई दुर्लभ राजयोग

Post

India News Live,Digital Desk : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से जून 2026 का महीना बेहद खास और चमत्कारी साबित होने वाला है। आज से जून महीने की शुरुआत हो चुकी है और ग्रहों के गोचर की गणना के अनुसार, इस महीने ब्रह्मांड में एक बहुत बड़ी उथल-पुथल देखने को मिलेगी। आने वाले 30 दिनों के भीतर एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 5 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है, जिससे कई दुर्लभ और शुभ राजयोगों का निर्माण होगा।

ग्रहों के इस महापरिवर्तन की शुरुआत आज देर रात (2 जून की तड़के) देवगुरु बृहस्पति के कर्क राशि में प्रवेश से हो रही है, जिससे 'हंस महापुरुष राजयोग' बनेगा। इसके बाद 8 जून को ऐश्वर्य के दाता शुक्र भी कर्क राशि में कदम रखेंगे, जिससे गुरु और शुक्र की युति से बेहद शुभ 'गजलक्ष्मी राजयोग' का निर्माण होगा। ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, 21 जून को ग्रहों के सेनापति मंगल वृषभ राशि में और 22 जून को बुद्धि के दाता बुध कर्क राशि में एंट्री लेंगे। कर्क राशि में बुध और शुक्र की युति से 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' भी बनेगा। इन महासंयोगों के कारण 3 भाग्यशाली राशियों की किस्मत पूरी तरह चमकने वाली है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं।

मिथुन राशि: व्यापार में बंपर मुनाफा और करियर में ऊंची उड़ान

जून के महीने में बनने वाले इन दुर्लभ राजयोगों और ग्रहों की शुभ युति का सबसे शानदार लाभ मिथुन राशि के जातकों को मिलने वाला है। आने वाले 30 दिन आपके जीवन को सुख-सुविधाओं से भर देंगे। जो लोग खुद का बिजनेस या स्टार्टअप चला रहे हैं, उन्हें इस अवधि में भारी मुनाफा होने की उम्मीद है। धन लाभ के नए और मजबूत रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके प्रमोशन या सैलरी हाइक के रास्ते साफ होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और घर में खुशहाली का माहौल रहेगा।

कर्क राशि: बढ़ेगा आत्मविश्वास, विरोधियों पर हासिल करेंगे फतह

कर्क राशि के जातकों के लिए जून का महीना किसी सुनहरे दौर से कम नहीं रहेगा। चूंकि इस महीने गुरु, शुक्र और बुध जैसे महत्वपूर्ण ग्रह आपकी ही राशि में गोचर करने जा रहे हैं, इसलिए आपका आत्मविश्वास (Confidence Level) सातवें आसमान पर रहेगा। आपको जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेने में ज्यादा मानसिक तनाव या मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। कार्यस्थल पर आपके शत्रु या विरोधी चाहकर भी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। व्यापार और नए निवेश के लिहाज से यह 30 दिन आपके लिए बेहद फलदायी साबित होंगे। घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास रहेगा।

कन्या राशि: रुका हुआ पैसा आएगा वापस, कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत

जून के महीने में ग्रहों की यह अनोखी चाल कन्या राशि के जातकों के जीवन में कई बड़ी और महत्वपूर्ण खुशखबरी लेकर आने वाली है। यदि आपका पैसा लंबे समय से कहीं फंसा हुआ था या डूब चुका था, तो इन 30 दिनों में उसके वापस मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी या किसी कानूनी विवाद से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे आप बड़ी राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा, जिसकी हर जगह तारीफ होगी। इस दौरान किसी पुराने और अजीज दोस्त से अचानक मुलाकात आपकी यादों को ताजा कर देगी।

राजयोगों का पूरा लाभ उठाने के लिए क्या करें?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कुंडली या गोचर में इतने बड़े और शुभ राजयोग बनते हैं, तो जातक को अपनी सात्विकता बनाए रखनी चाहिए। जून के इस पूरे महीने में किसी भी असहाय व्यक्ति का अपमान न करें। ग्रहों के शुभ प्रभाव को और अधिक मजबूत करने के लिए नियमित रूप से सुबह सूर्य देव को अर्घ्य दें और अपनी क्षमता के अनुसार गाय को हरा चारा या गुड़-चना खिलाएं। आपकी ईमानदारी और धार्मिक आचरण इन राजयोगों के प्रभाव को दोगुना कर देंगे, जिससे आने वाले 30 दिन आपके जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल सकते हैं।