छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मोडेम बालकृष्ण सहित 10 नक्सली मारे गए
India News Live,Digital Desk : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई , जिसमें 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है । रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि गरियाबंद में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। संभव है कि कुछ नक्सली मारे गए हों ।
सूत्रों के मुताबिक , मारे गए नक्सलियों में सीसी सदस्य मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण भी शामिल है , जो संगठन का बड़ा चेहरा माना जाता था । सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है ।
रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने भी बताया कि गरियाबंद में गुरुवार (11 सितंबर) सुबह से ही नक्सल विरोधी अभियान जारी है । सुबह से ही मुठभेड़ जारी है।
आईजी ने की मुठभेड़ की पुष्टि
रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने भी बताया कि गरियाबंद में गुरुवार (11 सितंबर) सुबह से ही नक्सल विरोधी अभियान चल रहा है । सुबह से ही मुठभेड़ जारी है। रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक ने मुठभेड़ की पुष्टि की है ।
नारायणपुर में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
इस बीच, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ज़िले में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया । इन नक्सलियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया । नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया ने बताया कि सभी 16 नक्सली निचले स्तर के कैडर थे और जनता सरकार, चेतना नाट्य मंडली और माओवादियों की पंचायत मिलिशिया के सदस्यों सहित विभिन्न इकाइयों से जुड़े थे ।
मनोज उर्फ मॉडम बालकृष्ण कौन थे ?
मनोज उर्फ़ मोडेम बालकृष्ण नक्सली संगठन का एक शीर्ष नेता था, जिस पर हत्या, डकैती और पुलिस पर हमले समेत कई गंभीर अपराधों का आरोप था । उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था, जो दर्शाता है कि नक्सली गतिविधियों में उसका कितना प्रभाव था । उसकी मौत से नक्सली संगठन की कमर तोड़ने में मदद मिलेगी , क्योंकि वह कई अभियानों का मास्टरमाइंड था ।
शोभा और मैनपुर इलाके के जंगलों में चलाए गए इस ऑपरेशन को सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में सीसी सदस्य मनोज उर्फ बालकृष्ण समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया है।