बिग बॉस 19 में यूट्यूबर पूरव झा की हो सकती है एंट्री, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

Post

India News Live,Digital Desk : बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसका हर नया सीजन फैंस के लिए नई कहानी और तगड़ी ड्रामा लेकर आता है। सलमान खान के नेतृत्व में यह शो हमेशा से चर्चा का केंद्र रहा है और अब जल्द ही इसका 19वां सीजन भी दर्शकों के सामने आने वाला है।

इस बार की खास बात यह है कि शो में सोशल मीडिया की दुनिया से एक नया चेहरा आने वाला है। खबरों की मानें तो यूट्यूब से मशहूर हुए 24 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर पूरव झा को बिग बॉस 19 में शामिल होने का ऑफर मिला है।

पिछले कुछ सीजन से देखा गया है कि शो में यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की भागीदारी बढ़ती जा रही है, जिससे दर्शकों को कुछ नया और ताजगीभरा कंटेंट देखने को मिल रहा है। इस बार भी यही ट्रेंड जारी रह सकता है।

टेलीविजन इंडस्ट्री की खबरों की मानें तो पूरव झा को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है और बातचीत भी लगभग फाइनल हो चुकी है। हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है।

अगर पूरव शो का हिस्सा बनते हैं, तो दर्शकों को धमाकेदार कंटेंट मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने हाल ही में करण जौहर के रियलिटी शो द ट्रेटर्स में अपने गेमप्ले से सबको चौंकाया था, जिससे यह साफ हो गया कि वह रियलिटी शो की राजनीति और रणनीति में माहिर हैं।

अब देखना ये होगा कि क्या वाकई पूरव झा सलमान खान के इस चर्चित शो में दिखाई देंगे या नहीं।

कब से शुरू होगा बिग बॉस 19?
इस साल बिग बॉस का ओटीटी वर्जन नहीं आया है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सीधा टीवी पर इसका प्रसारण किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 19 का प्रसारण 3 अगस्त 2025 से शुरू हो सकता है।

फैंस इस बार भी ड्रामा, मनोरंजन और नए ट्विस्ट्स के लिए बेहद उत्साहित हैं और देखना दिलचस्प होगा कि शो में कौन-कौन से चेहरे दिखाई देते हैं।