Hurdles in the path of Don 3 रणवीर सिंह के बाद विक्रांत मैसी ने भी छोड़ी फिल्म, यूजर्स बोले- अब बंद ही कर दो ये प्रोजेक्ट!

Post

India News Live,Digital Desk : शाहरुख खान ने साल 2006 में जब ‘डॉन’ के किरदार में एंट्री की थी, तब फैंस उनके इस नए अवतार के दीवाने हो गए थे। प्रियंका चोपड़ा संग उनकी केमिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर कहानी ने फिल्म को सुपरहिट बना दिया था। इसके बाद साल 2011 में आई ‘डॉन 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।

अब लंबे इंतजार के बाद ‘डॉन 3’ की चर्चा शुरू हुई तो फैंस को उम्मीद थी कि एक बार फिर किंग खान की वापसी होगी, लेकिन जब यह कन्फर्म हुआ कि इस बार रणवीर सिंह लीड रोल में होंगे, तो कई लोग निराश हो गए। फरहान अख्तर इस बार डायरेक्शन की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन फिल्म की राह आसान नहीं दिख रही।

कियारा के बाद विक्रांत मैसी ने भी छोड़ी फिल्म
पहले खबर आई कि लीड एक्ट्रेस के तौर पर कियारा आडवाणी फिल्म में होंगी, लेकिन उनकी प्रेग्नेंसी की वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। अब नया झटका लगा है विक्रांत मैसी के बाहर होने से। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्रांत को फिल्म में एक चालाक और शातिर ठग का किरदार निभाना था, जिसमें रणवीर सिंह के साथ दमदार एक्शन सीन भी थे। लेकिन विक्रांत ने अचानक इस फिल्म से हटने का फैसला कर लिया।

उनके फैसले ने मेकर्स को मुश्किल में डाल दिया है, क्योंकि अब उन्हें एक ऐसा कलाकार खोजना होगा जो इस रोल में जान डाल सके।

फरहान को मिल रही सोशल मीडिया पर सलाह
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फरहान अख्तर को इस फिल्म को बंद करने की सलाह दी है। एक यूजर ने लिखा, “जब स्क्रिप्ट भी कमजोर है और शाहरुख व प्रियंका की वापसी की कोई उम्मीद नहीं, तो ये फ्रेंचाइज़ी खत्म ही कर दो। वरना इसका नाम भी खराब हो जाएगा।”

कब शुरू होगी शूटिंग?
कियारा की जगह अब कृति सेनन को फिल्म में लाने की चर्चा है, लेकिन अभी कुछ पक्का नहीं है। वहीं, कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। शूटिंग की बात करें तो रणवीर सिंह जनवरी 2026 से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।