How to turn off AutoPay in Google Pay : आसान स्टेप्स और जरूरी टिप्स
India News Live,Digital Desk : Google Pay (GPay) का इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स सब्सक्रिप्शन या बिल पेमेंट जैसे जरूरी कामों के लिए AutoPay फीचर का सहारा लेते हैं। इससे हर महीने या सालाना पेमेंट्स अपने आप हो जाते हैं और बार-बार मैनुअली पेमेंट करने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन कभी-कभी हमें किसी सर्विस को बंद करना होता है, ऐसे में AutoPay को भी कैंसिल करना जरूरी हो जाता है।
अगर आप भी Google Pay में सेट किए गए किसी AutoPay को बंद करना चाहते हैं, तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की हो सकती है। नीचे हमने आसान भाषा में पूरा प्रोसेस बताया है।
Google Pay में AutoPay कैसे करें बंद: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Pay ऐप खोलें।
होम स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
अब आपको 'Autopay' का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
यहां उन सभी सब्सक्रिप्शन की लिस्ट दिखेगी, जो अभी एक्टिव हैं।
जिसे बंद करना है, उस AutoPay को सेलेक्ट करें और "Cancel Autopay" पर टैप करें।
पुष्टि के लिए अपना UPI पिन डालें। इसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा।
ध्यान रखने योग्य बातें:
AutoPay को कैंसिल करने का टाइमिंग मर्चेंट के हिसाब से अलग हो सकता है। इसलिए, AutoPay की ड्यू डेट से कम से कम एक हफ्ते पहले ही इसे बंद कर देना बेहतर रहेगा।
कुछ मामलों में आपको सीधे उस कंपनी या मर्चेंट से संपर्क करना पड़ सकता है जिससे आपने सब्सक्रिप्शन लिया था, भले ही आपने Google Pay से AutoPay बंद कर दिया हो।
अगर कोई पेमेंट पहले से शेड्यूल है, तो AutoPay बंद करने के बाद भी एक बार पेमेंट कट सकता है। ऐसे में थोड़ा समय दें। इस आसान गाइड को फॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के GPay से अपने AutoPay को बंद कर सकते हैं।