Effect of planets on human life : दीपक जलाने से कैसे मिलेगी राहत?
- by Priyanka Tiwari
- 2025-06-29 03:50:00

India News Live,Digital Desk : हिंदू ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जीवन में आने वाली कई समस्याओं का कारण नवग्रहों की स्थिति होती है। अगर कोई ग्रह अशुभ फल दे रहा हो, तो कुछ विशेष उपायों से उस प्रभाव को कम किया जा सकता है। दीपक जलाना एक ऐसा ही सरल और प्रभावशाली उपाय है। जानिए किस ग्रह के लिए किस प्रकार का दीपक, किस दिशा में और किस दिन जलाना चाहिए।
सूर्य ग्रह के लिए दीपक उपाय
दीपक का प्रकार: तांबे या मिट्टी का
तेल/घी: देशी घी या तिल का तेल
दिन और समय: रविवार, सूर्योदय के समय
दिशा: दीपक का मुख पूर्व दिशा में करें
मंगल ग्रह के लिए दीपक उपाय
दीपक का प्रकार: तांबे या मिट्टी का
तेल: तिल का तेल
दिन और दिशा: मंगलवार, दीपक को दक्षिण दिशा की ओर रखें
बुध ग्रह के लिए दीपक उपाय
दीपक का प्रकार: कांसा या पीतल
घी: गाय का घी
दिशा: उत्तर या ईशान कोण
गुरु ग्रह के लिए दीपक उपाय
दीपक का प्रकार: पीतल का दीपक
घी: गाय का घी
दिन और दिशा: गुरुवार, उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाएं
शुक्र ग्रह के लिए दीपक उपाय
दीपक का प्रकार: चांदी या मिट्टी का दीपक
तेल: घी या सफेद तिल का तेल
दिशा: पूर्व दिशा
चंद्र ग्रह के लिए दीपक उपाय
समय: सोमवार की रात या चंद्रमा के उदय के समय
तेल/सामग्री: घी या कपूर
दिशा: पश्चिम दिशा में रखें
शनि ग्रह के लिए दीपक उपाय
दीपक का प्रकार: काली मिट्टी या लोहे का दीपक
तेल: सरसों का तेल
स्थान: पीपल के नीचे या घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में
राहु ग्रह के लिए दीपक उपाय
दिन: शनिवार या बुधवार
दीपक: मिट्टी या लोहे का
तेल: सरसों का तेल
स्थान: दक्षिण-पश्चिम कोना या तुलसी के पास
केतु ग्रह के लिए दीपक उपाय
दिन: मंगलवार या शनिवार
तेल: सरसों का तेल
स्थान: घर की दक्षिण दिशा