Main Door Tile Colour : कैसे बदल सकता है आपके घर का माहौल?
- by Priyanka Tiwari
- 2025-09-18 15:47:00
India News Live,Digital Desk : आपके घर का मुख्य द्वार सिर्फ एक प्रवेश द्वार नहीं है, बल्कि यह आपके घर में ऊर्जा के प्रवेश का मार्ग भी है। यही कारण है कि लोग मुख्य द्वार के डिज़ाइन और रंग का चुनाव बहुत सोच-समझकर करते हैं। अगर आप अपने घर के बाहरी हिस्से की टाइलों को रंगने की सोच रहे हैं, तो ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ रिद्धि बहल के अनुसार सही रंग का चुनाव आपके घर के माहौल और ऊर्जा को बदल सकता है।
मुख्य द्वार पर टाइल का रंग क्यों जरूरी है?
मुख्य द्वार से ही घर में ऊर्जा प्रवेश करती है।
इसका रंग घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करता है।
सही रंग घर में शांति, सुख और समृद्धि लाता है। गलत रंग तनाव, झगड़े और परेशानियों को बढ़ा सकता है।
वास्तु के अनुसार बचें इन रंगों से:
काला रंग: घर के बाहर काली टाइल्स न लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और परिवार के स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर असर पड़ सकता है।
भूरा या गहरे रंग: बहुत गहरे रंग की टाइल्स झगड़े और निर्णय लेने में कठिनाई ला सकती हैं।
वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार के लिए सुझावित रंग:
हल्का गुलाबी, क्रीम, बेज: सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और मानसिक शांति के लिए।
हल्का हरा या नीला: घर में संतुलन और शांति बनाए रखता है।
मार्बल टोन वाली टाइल्स: आधुनिक और सुंदर विकल्प, जो घर की ऊर्जा को प्रभावित नहीं करती।