सोना-चांदी के दामों में ऐतिहासिक उछाल: निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी से रिकॉर्ड टूटा
India News Live,Digital Desk : वायदा कारोबार में सोमवार को सोने का भाव 2113 रुपये बढ़कर 1,05,937 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. बता दें कि यह सोने का अब तक का सबसे ऊंचा भाव है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अक्टूबर महीने में डिलिवरी वाले सोना अनुबंध का भाव 2113 रुपये यानी 0.23 फीसदी बढ़कर 1,05,937 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. बता दें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को सोने का वायदा भाव 1,04,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था. विशेषज्ञों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा नए सौदों के कारण सोने की कीमतों में यह तेजी आई.
शुक्रवार को सोने का वायदा भाव 1,04,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताज़ा सौदों से सोने की कीमतों में तेज़ी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में दिसंबर डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा भाव 3,552.32 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गया।
चांदी की कीमत 1.24 लाख रुपये के पार
आज वायदा बाजार में सोना ही नहीं चांदी ने भी अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। सोमवार को प्रतिभागियों द्वारा अपने दांव बढ़ाने से चांदी का वायदा भाव 2597 रुपये उछलकर 1.24 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध का भाव 2597 रुपये या 2.13 फीसदी बढ़कर 1,24,470 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। यह चांदी का अब तक का सबसे ऊंचा भाव है। विशेषज्ञों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा नए सौदों के कारण चांदी की कीमतों में यह तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में दिसंबर अनुबंध वाली चांदी का भाव 41 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया, जो पिछले 14 साल का उच्चतम स्तर है।
सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुईं
पिछले हफ्ते शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 2100 रुपये बढ़कर 1,03,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसके अलावा, 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव भी 2100 रुपये बढ़कर 1,03,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि, पिछले हफ्ते शुक्रवार को चांदी का भाव अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से 1000 रुपये गिरकर 1,19,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।