Haritalika Teej 2025 : नवपंचम राजयोग से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें विशेष महत्व
- by Priyanka Tiwari
- 2025-08-22 15:49:00
India News Live,Digital Desk : सनातन धर्म में हरितालिका तीज का विशेष महत्व माना गया है। विवाहित महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करती हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष हरितालिका तीज 26 अगस्त 2025, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाएगी। परंपरा के अनुसार, महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पूरे श्रद्धा भाव से पूजा करती हैं।
ज्योतिषीय दृष्टि से यह तीज बेहद खास है, क्योंकि इस दिन दुर्लभ नवपंचम राजयोग बन रहा है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार शनि मीन राशि में और शुक्र मिथुन राशि में रहेंगे। दोनों ग्रह जब 120 डिग्री पर होंगे, तब यह शुभ योग बनेगा। इसका सकारात्मक असर कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध होगा। निवेश से फायदा होगा। लंबी यात्राओं से लाभ और मानसिक शांति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और सुख मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। विद्यार्थी मेहनत से सफलता पाएंगे। विवाहित जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यह समय मनचाही सफलता दिला सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वाले नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि संभव है। नए रिश्ते लाभकारी होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कुल मिलाकर यह योग मीन राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा।