Hardik Pandya and Mahika Sharma : नया रोमांस या अफवाह
- by Priyanka Tiwari
- 2025-09-16 16:12:00
India News Live,Digital Desk : बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद, हार्दिक पांड्या की निजी जिंदगी फिर से सुर्खियों में है। पहले खबरें आई थीं कि वे गायिका जैस्मीन वालिया को डेट कर रहे हैं, लेकिन बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। अब सुर्खियों में नई अफवाह है कि हार्दिक पांड्या मॉडल और अभिनेत्री माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कौन हैं माहिका शर्मा और उनकी पढ़ाई और करियर की कहानी।
कौन हैं माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा एक मशहूर मॉडल हैं जिन्होंने इंडियन फैशन इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने कई बड़े डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया है और कई म्यूज़िक वीडियो और शॉर्ट फ़िल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने टॉप ब्रांड्स के साथ काम किया है और इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में मॉडल ऑफ़ द ईयर का खिताब भी जीता है।
माहिका शर्मा का जीवन और शिक्षा
माहिका हमेशा से कैमरे के सामने काम करना चाहती थीं। उन्होंने अपनी दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 10 CGPA हासिल किया और इसके बाद विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र और वित्त की पढ़ाई की। पढ़ाई में हमेशा से मेधावी रही माहिका के माता-पिता चाहते थे कि वे डॉक्टर या इंजीनियर बनें, लेकिन उनका मन मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर था।
माहिका शर्मा का मॉडलिंग सफर
माहिका ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत गुजरात और दिल्ली की स्थानीय प्रतियोगिताओं से की। धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता बढ़ी। मॉडलिंग के साथ-साथ माहिका फिटनेस और योग की भी शौकीन हैं और कॉलेज खत्म होने के बाद उन्होंने योग शिक्षक प्रशिक्षण भी पूरा किया।
माहिका अपने प्रोफेशनल रवैये और मेहनत के लिए जानी जाती हैं। 2024 में, मेकअप एलर्जी के कारण उन्हें आँखों में संक्रमण हो गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रैंप वॉक किया और अपनी लगन दिखाई। आज माहिका शर्मा भारत की टॉप मॉडल्स में से एक मानी जाती हैं।